Behmai Kand की सुनवाई के मिली अगली तारीख, संक्षेप में पढ़ें कानपुर की अपराध जगत की खबरें

कानपुर शहर में प्रतिदिन ही शिक्षा राजनीति और अन्य गतिविधियां होती ही रहती हैं। हम खबरों की इस कड़ी में आपको क्राइम और अन्य घटनाओं की ऐसी ही संक्षेप खबरें उपलब्ध कराते हैं। बुधवार को भी ऐसी कई खबरें सामने आईं। आइए जानते हैं

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 06:30 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 06:30 AM (IST)
Behmai Kand की सुनवाई के मिली अगली तारीख, संक्षेप में पढ़ें कानपुर की अपराध जगत की खबरें
बेहमई कांड की खबर से संबंधित प्रतीकात्मक फोटाे।

कानपुर, जेएनएन। बेहमई गांव में 41 साल पहले हुए सामूहिक नरसंहार मामले में अब तक न्यायालय का फैसला नहीं आ सका है। बुधवार को फिर सुनवाई टल गई। अब अगली सुनवाई छह अक्टूबर को होगी।   

14 फरवरी 1981 को सिकंदरा थानाक्षेत्र के बेहमई गांव में दस्यु फूलन देवी, मुस्तकीम, राम औतार व लल्लू गैंग में शामिल 35-36 लोगों ने डकैती डाली थी। इसके बाद 26 पुरुषों को गांव के बाहर ले जाकर अधाधुंध फायङ्क्षरग कर दी थी। इसमें 20 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि छह लोग घायल हो गए। मामले में वादी राजाराम की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। घटना के 41 साल बाद भी पीडि़तों को न्याय नहीं मिल सका है, जबकि वादी राजाराम की मृत्यु हो चुकी है। मामले की सुनवाई विशेष न्यायालय दस्यु प्रभावित कोर्ट में चल रही है। बुधवार को आरोपित भीखा, विश्वनाथ व श्याम बाबू को न्यायालय में पेश किया गया। जिला शासकीय अधिवक्ता राजू पोरवाल ने बताया कि मामले की अगली सुनवाई के लिए न्यायालय ने छह अक्टूबर की तारीख निर्धारित की है।   चोरी के सोलर पैनल संग चोर गिरफ्तार

बिधनू पुलिस ने मंगलवार देर रात पुलिस ने चोरी के सोलर पैनल संग एक चोर को दबोच लिया। थाना प्रभारी अतुल कुमार ङ्क्षसह ने बताया कि सूचना मिली कि एक युवक चोरी का सामान लेकर अफजलपुर गांव के पास वाहन का इंतजार कर रहा है। आरोपित को घेर कर दबोचा गया। पूछताछ में युवक ने रौतारा निवासी रवि कुशवाह बताया है। सोमवार की रात उसने रमईपुर स्थित सेवा केंद्र से सोलर पैनल चोरी किया था। (संस)

दहेज हत्यारोपित पति और ससुर गिरफ्तार

बिधनू न्यूरी गांव में सप्ताह पूर्व 23 वर्षीय नवविवाहिता रोशनी का शव फंदे पर लटका मिला था। मृतका के पिता ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। थाना प्रभारी अतुल कुमार ङ्क्षसह ने बताया कि मंगलवार रात दहेज हत्यारोपित पति करन और ससुर राजेन्द्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। (संस)

chat bot
आपका साथी