भौंती-रूमा फ्लाईओवर की लेन से सफर कर रहे हों तो रहिए सतर्क, जरा सी लापरवाही पहुंचा देगी अस्पताल

दोनों में किसी भी रास्ते पर आगे बढ़ते हैं तो करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर सर्विसरोड और फ्लाईओवर लेन के बीच बना डिवाइडर तोड़कर यहां एक से दूसरी लेन में जाने के लिए लोगों ने कट बना दिया है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 03:54 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 05:48 PM (IST)
भौंती-रूमा फ्लाईओवर की लेन से सफर कर रहे हों तो  रहिए सतर्क, जरा सी लापरवाही पहुंचा देगी अस्पताल
कानपुर स्थित भौंती-रूमा फ्लाईओवर की सांकेतिक तस्वीर।

कानपुर, जेएनएन। अगर आप रामादेवी से नौबस्ता की ओर सर्विस रोड या फिर भौंती-रूमा फ्लाईओवर की लेन से जा रहे हैं तो सावधान रहें और कोशिश करें कि अपनी गाड़ी की बाईं ओर से ही निकालें। क्योंकि मंगला विहार के पास सर्विसरोड और फ्लाईओवर की लेन के बीच बना डिवाइडर तोड़कर अवैध कट बनाया गया है। यहां अक्सर जरा सी लापरवाही जीवन पर भारी पड़ जाती है। इस अवैध कट से अचानक कब वाहन आ जाए पता नहीं। रामादेवी से नौबस्ता की ओर जाने वाले वाहनों को चकेरी रेलवे क्राॅसिंग के पास से दो रास्ते नजर आते हैं। बाएं तरफ सर्विस रोड और दाहिनी ओर का भौंती-रूमा फ्लाईओवर पर जाने वाला है। दोनों में किसी भी रास्ते पर आगे बढ़ते हैं तो करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर सर्विसरोड और फ्लाईओवर लेन के बीच बना डिवाइडर तोड़कर यहां एक से दूसरी लेन में जाने के लिए लोगों ने कट बना दिया है। दिन हो या रात तेज रफ्तार वाहन बेधड़क यहां एक से दूसरी लेन में आते जाते हैं। कब सर्विस लेन से या फिर फ्लाईओवर की लेन से वाहन अचानक आ जाये पता नहीं चलता। जिससे हादसे की आशंका बढ़ गई है। मंडलायुक्त के अवैध कट बंद किए जाने के निर्देश के बाद भी जिम्मेदारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार है। 

इनका ये है कहना  अवैध कट खुला होने की जानकारी नहीं है। मौका मुआयना करके देखा जाएगा। अगर कट खुला है तो एनएचएआइ के अधिकारियों को पत्र लिखकर बंद कराने के लिए अवगत कराया जाएगा। - बसंत लाल, एसपी ट्रैफिक  अवैध कटों को बंद किए जाने के लिए मातहतों को निर्देश दिए गए हैं। अगर कहीं कोई कट खुला है तो उसे बंद कराया जाएगा। - पंकज मिश्र, परियोजना निदेशक 

chat bot
आपका साथी