BCCI Women Cricket: भारतीय महिला क्रिकेट टीम के चयन समिति की अध्यक्ष बनीं नीतू डेविड

BCCI Women Cricketनीतू डेविड लंबे समय तक भारतीय टीम की प्रमुख लेफ्ट आर्म स्पिनर गेंदबाज रहीं। भारतीय टीम में उनका टेस्ट खिलाड़ी के रूप में आगाज सात फरवरी 1995 को न्यूजीलैंड के खिलाफ हुआ था। इसमें दमदार प्रदर्शन के कारण एकदिवसीय टीम में भी जगह बनाई।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 07:12 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 07:13 PM (IST)
BCCI Women Cricket: भारतीय महिला क्रिकेट टीम के चयन समिति की अध्यक्ष बनीं नीतू डेविड
नीतू डेविड लंबे समय तक भारतीय टीम की प्रमुख लेफ्ट आर्म स्पिनर गेंदबाज रहीं।

कानपुर, जेएनएन। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ रेलवे से खेलने वाली नीतू डेविड को उनके लंबे अनुभव के कारण भारत क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) ने सीनियर वूमेंस टीम सेलेक्शन कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। शनिवार को बीसीसीआइ ने ऑनलाइन माध्यम से उन्हें इसकी जानकारी दी।

बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज नीतू डेविड वर्तमान में उत्तर प्रदेश की सीनियर वूमेंस टीम की मुख्य कोच नीतू शहर की पहली महिला क्रिकेटर हैं जो इस पद पर पहुंची हैं। शहर से पूर्व क्रिकेटर रीता डे व अर्चना मिश्रा चयन समिति की सदस्य के तौर पर बीसीसीआइ तक सफर तय कर चुकी हैं।

नीतू डेविड लंबे समय तक भारतीय टीम की प्रमुख लेफ्ट आर्म स्पिनर गेंदबाज रहीं। भारतीय टीम में उनका टेस्ट खिलाड़ी के रूप में आगाज सात फरवरी 1995 को न्यूजीलैंड के खिलाफ हुआ था। इसमें दमदार प्रदर्शन के कारण एकदिवसीय टीम में भी जगह बनाई। नीतू ने अंतिम टेस्ट मैच 18 फरवरी 2006 को इंग्लैंड के खिलाफ व अंतिम एकदिवसीय मैच 13 मार्च 2006 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। घरेलू क्रिकेट में वह लंबे समय तक रेलवे की टीम के साथ जुड़ी रहीं।

शानदार रहा कॅरियर

टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाली भारतीय गेंदबाजों में नीतू ने तीसरा जबकि एकदिवसीय मैचों में दूसरा स्थान हासिल किया। दस टेस्ट मैचों में 41 विकेट ले चुकीं नीतू का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 53 रन पर आठ विकेट है जो इंग्लैंड के खिलाफ था। एकदिवसीय मैचों में विकेटों का शतक लगाने वाली चुनिंदा खिलाडिय़ों में नीतू शुमार रहीं।

वूमेंस क्रिकेट को बढ़ावा देने पर रहेगा फोकस

नीतू डेविड ने कहा कि वूमेंस क्रिकेट को बढ़ावा देना और बेहतर खिलाडिय़ों की खोज करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उत्तर प्रदेश शुरू से ही वूमेंस क्रिकेट में दमदार खिलाडिय़ों के लिए पहचाना जाता रहा है। 

chat bot
आपका साथी