Ayodhya Ram Mandir News: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 23 साल से नंगे पांव चल रहे मूलचंद, अब पूरा होगा संकल्प

बिना जूते-चप्पल पहने रह रहे पिपरगवां गांव के मूलचंद ने कहा- अयोध्या में रामलला के सामने ली शपथ को पूरा कर रहे हैं।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 09:45 AM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 01:21 PM (IST)
Ayodhya Ram Mandir News: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 23 साल से नंगे पांव चल रहे मूलचंद, अब पूरा होगा संकल्प
Ayodhya Ram Mandir News: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 23 साल से नंगे पांव चल रहे मूलचंद, अब पूरा होगा संकल्प

कानपुर, जेएनएन। कभी कोई एक क्षण किसी व्यक्ति के जीवन को किस कदर बदल सकता है, यह पिपरगवां गांव के मूलचंद सविता को देखकर सहज ही समझा जा सकता है। घर में हों या बाहर, किसी पार्टी में हों या यात्रा में वह नंगे पैर ही रहते हैं। उन्होंने ये संकल्प 23 वर्ष पहले तब लिया था, जब वह अयोध्या में रामलला के दर्शन करने गए थे। वहां रामलला के सामने हाथ जोड़े-जोड़े ही उन्होंने शपथ ली कि जब तक राम मंदिर नहीं बन जाएगा, तब तक वह चप्पल या जूता कुछ नहीं पहनेंगे। इसके बाद वह वहां से नंगे पैर ही लौटे और आज भी नंगे पैर ही रह रहे हैं।

1997 में जब मूलचंद 42 वर्ष के थे तो शहर से कुछ लोग अयोध्या जा रहे थे। ऐसे में वह भी उनके साथ हो गए। यह यात्रा उनके जीवन में बड़ा परिवर्तन ले आई। मूलचंद के मुताबिक पता नहीं क्या हुआ और दर्शन करते समय अंदर से लगा कि जब प्रभु कष्ट में हैं तो उन्हें भी जूते, चप्पलें पहनने का अधिकार नहीं है। वहीं शपथ ली कि अब जब रामलला मंदिर में विराजेंगे तभी वह चप्पल, जूते पहनेंगे। शुरुआती दौर में घर के आसपास रहने वाले उन्हें नंगे पैर देखकर टोकते थे, लेकिन धीरे-धीरे उनकी इस शपथ के बारे में लोगों को जानकारी होती गई तो टोकना बंद हो गया।

मूलचंद कहते हैं कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन शुरू हो रहा है, इससे उन्हें बहुत खुशी है। अब रामलला भव्य मंदिर में विराजमान होंगे और इससे उनके मन को भी शांति मिलेगी। भूमि पूजन से उम्मीद बंध गई है कि अब जल्द ही मंदिर भी बनकर तैयार हो जाएगा। राम मंदिर बनने के बाद उनके दर्शन करेंगे और संकप्ल पूरा होने के बाद अपने पैरों चप्पल पहनेंगे।

chat bot
आपका साथी