बदले सुर : राम मंदिर निर्माण को कांग्रेसियों ने बताया राष्ट्रीय स्वाभिमान, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बताया सही

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के सवाल पर कानपुर के कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रीय एकता व सद्भाव की मिसाल बताया है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 12:51 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 12:51 PM (IST)
बदले सुर : राम मंदिर निर्माण को कांग्रेसियों ने बताया राष्ट्रीय स्वाभिमान, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बताया सही
बदले सुर : राम मंदिर निर्माण को कांग्रेसियों ने बताया राष्ट्रीय स्वाभिमान, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बताया सही

कानपुर, जेएनएन। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर कांग्रेस के बड़े नेताओं के सुर बदले नजर आ रहे हैं और वो इसे राष्ट्रीय स्वाभिमान की बात कह रहे हैं। अब पार्टी लाइन पर ही कांग्रेस के तमाम नेता भी बयान दे रहे हैं। स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को राष्ट्रीय एकता व सद्भाव का प्रतीक बताया है।

कांग्रेस नेताओं के ये बयान राम हम सबके आराध्य हैं, राम मंदिर का निर्माण जरूर होना चाहिए। इससे देश दुनिया में अच्छा संदेश जाएगा, राम सभी में बसते हैं और वह सभी के हैं। उन्हें अलग नहीं कर सकते। -हरप्रकाश अग्निहोत्री, अध्यक्ष, शहर कांग्रेस कमेटी। राम मंदिर बनना पूरी तरह से सही है, यह किसी भी तरह से गलत नहीं है। इसमें कोई शक नहीं कि राम पूरे विश्व के हैं। जो उन्हें अपनाएगा वह पूरे विश्व और अपने परिवार का कल्याण करेगा। -श्रीप्रकाश जायसवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री। राम भारत की आत्मा हैं। राम मंदिर में सभी को आस्था है। राम ही सबके जीवन के प्रेरणा स्रोत हैं। राम का चरित्र इतना त्यागमय है कि उसकी सीख लेने पर सब समस्याएं खत्म हो जाएंगी। -भूधर नारायण मिश्रा, पूर्व विधायक। सुप्रीम कोर्ट के आदेश से राम मंदिर बन रहा है, यह अच्छी बात है। इससे राष्ट्रीय एकता के साथ, राष्ट्रीय सद्भावना भी बढ़ेगी। बाकी पार्टी नेतृत्व ने अपनी बात कह ही दी है। -सोहिल अख्तर अंसारी, विधायक।

chat bot
आपका साथी