औरैया: छेड़छाड़ से परेशान थी महिला, फांसी लगाकर की खुदकुशी, आरोपित गिरफ्तार

महिला अपने घर में सो रही थी। उसी बीच एक युवक किसी तरह से घर के अंदर दाखिल हो गया और महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसी बीच महिला की नींद खुल गई और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला की आवाज सुनकर युवक भाग खड़ा हुआ।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 04:39 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 05:41 PM (IST)
औरैया: छेड़छाड़ से परेशान थी महिला, फांसी लगाकर की खुदकुशी, आरोपित गिरफ्तार
आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

औरैया, जेएनएन। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की देर रात्रि घर में सो रही एक महिला के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। महिला के चीखने पर युवक मौके से भाग खड़ा हुआ। महिला के स्वजन जब युवक के पीछे दौड़े उसी बीच क्षुब्ध महिला ने घर के कमरे में फांसी लगाकर खुदकशी कर ली। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक गांव निवासी महिला अपने घर में सो रही थी। उसी बीच एक युवक किसी तरह से घर के अंदर दाखिल हो गया और महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। अहसास होने पर महिला की नींद खुल गई और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला की आवाज सुनकर उसके घर के लोग आ गए तो युवक भाग खड़ा हुआ। उसको पकड़ने के लिए महिला के स्वजन भी पीछे दौड़े काफी मशक्कत के बाद भी स्वजन उसे पकड़ नहीं सके  लेकिन इसी बीच क्षुब्ध महिला ने घर के एक कमरे में दरवाजा बंद कर फांसी लगाकर खुदकशी कर ली। घरवालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला के शव को फंदे से उतारा। आवश्यक कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने युवक को एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। घटना के पीछे वजह क्या है इसकी जानकारी के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दोषी पाए जाने के बाद युवक पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी