औरैया में सपा एमएलसी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाई की करोड़ों की अवैध संपत्ति होगी कुर्क

वकील व उसकी बहन की हत्या में आरोपित पूर्व ब्लॉक प्रमुख संतोष पाठक जेल में बंद हैं अब आरोपित कमलेश पाठक और छोटे भाई रामू की संपत्ति का भी आकलन हो रहा है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 10:47 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 10:47 PM (IST)
औरैया में सपा एमएलसी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाई की करोड़ों की अवैध संपत्ति होगी कुर्क
औरैया में सपा एमएलसी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाई की करोड़ों की अवैध संपत्ति होगी कुर्क

औरैया, जेएनएन। वकील और उसकी बहन की हत्या के मामले में जेल गए सपा एमएलसी कमलेश पाठक के भाई और पूर्व ब्लॉक प्रमुख संतोष पाठक की अवैध संपत्ति कुर्क होगी। यह करोड़ों में आंकी गई है। शासन के आदेश पर डीएम अभिषेक सिंह ने ये आदेश जारी किया। अब एमएलसी व उनके सबसे छोटे भाई रामू पाठक की संपत्ति का भी आकलन किया जा रहा है।

शहर के महावीरगंज स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर के विवाद में 15 मार्च को नारायनपुर निवासीवकील मंजुल चौबे व उनकी बहन सुधा की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सपा एमएलसी कमलेश पाठक, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संतोष पाठक व रामू पाठक सहित 11 लोग जेल में बंद है। डीएम अभिषेक सिंह ने एसपी सुनीति से रिपोर्ट मांगी थी।

उन्होंने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर ग्राम भड़ारीपुर निवासी संतोष पाठक द्वारा अपराध से अर्जित की गई अवैध संपत्ति कुर्क की जाएगी। यह उसकी पत्नी पदमा के नाम पर है। इस संपत्ति की सहायता से संतोष खुद को निर्दोष साबित न कर सके, इसलिए उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के अंतर्गत संपत्ति कुर्क कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी