जालौन में पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा

पांच वर्षीय बच्ची अपने घर के पास खेलने गयी थी। उसी समय 55 वर्षीय राजमीर पुत्र आमिर खान बदनीयती से बच्ची को टाफी दिलाने का लालच देकर अपने साथ लिवा ले गया और कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 06:53 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 06:53 PM (IST)
जालौन में पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
बच्ची के साथ दुष्कर्म की खबर से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो।

जालाैन, जागरण संवाददाता। शहर के एक मोहल्ला 55 वर्षीय व्यक्ति ने पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के चीखने की आवाज सुन उसकी मां वहां आ गई। जिसके बाद बच्ची को लहूलुहान हालत में छोड़कर आरोपित भाग गया। बाद में मामले को लेकर कोतवाली में तहरीर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

पांच वर्षीय बच्ची अपने घर के पास खेलने गयी थी। उसी समय 55 वर्षीय राजमीर पुत्र आमिर खान बदनीयती से बच्ची को टाफी दिलाने का लालच देकर अपने साथ लिवा ले गया और कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। बच्ची बुरी तरह  चिल्लाकर रोई। आवाज सुन मां मौके पर आ गई। जिसके बाद आरोपित ने बच्ची को छोड़ा और वहां से भाग गया। बाद में मां ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर आ गई। इसके बाद बच्ची को लेकर मां कोतवाली गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुष्कर्म की कोशिश व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक संतोष ङ्क्षसह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पीडि़त बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है। मां के बयान पुलिस ने दर्ज कर लिए हैं। election 

chat bot
आपका साथी