कानपुर में छेड़छाड़ के विरोध पर हमला और पथराव करने वाले गिरफ्तार, दशहरे के दिन हुई थी घटना

बिन्नौर चौकी क्षेत्र के ईश्वरीगंज गांव निवासी किशोरियां शुक्रवार रात दशहरा मेला देखने कस्बे में गई थीं। देर रात वहां से घर लौटते समय बिन्नौर रेलवे क्रासिंग के पास ही पीछा कर रहे गांव के रिब्बू सिंह व राजा सिंह ने किशोरियों से छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें की।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 07:05 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 07:05 AM (IST)
कानपुर में छेड़छाड़ के विरोध पर हमला और पथराव करने वाले गिरफ्तार, दशहरे के दिन हुई थी घटना
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की खबर से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो।

कानपुर, जेएनएन। दशहरे की रात सचेंडी में मेला देखकर लौट रही किशोरियों से छेड़छाड़ और विरोध पर उनके स्वजन से मारपीट व घरों पर पथराव करने वाले दोनों युवकों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके बाकी साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बलवा, छेड़छाड़, मारपीट, पाक्सो एक्ट व एससीएसटी एक्ट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। 

बिन्नौर चौकी क्षेत्र के ईश्वरीगंज गांव निवासी किशोरियां शुक्रवार रात दशहरा मेला देखने कस्बे में गई थीं। देर रात वहां से घर लौटते समय बिन्नौर रेलवे क्रासिंग के पास ही पीछा कर रहे गांव के रिब्बू सिंह व राजा सिंह ने किशोरियों से छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करते हुए उन्हें जंगल में खींचने का प्रयास किया था। साथ मौजूद महिलाओं ने विरोध किया तो आरोपित वहां से चले गए थे। इसके बाद जब किशोरियों ने घर पहुंचकर स्वजन को जानकारी दी तो परिवारवाले शिकायत करने आरोपितों के घर पहुंचे। आरोप है कि वहां आरोपितों ने अपने साथियों के साथ मिलकर किशोरियों के स्वजन को बेरहमी से पीटा और घरों पर पथराव किया था। हमले में किशोरी के भाई, चाचा समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए थे। 

बाद में पीडि़त पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। रविवार को पुलिस ने दोनों आरोपितों को उनके एक रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार कर लिया। सचेंडी थाना प्रभारी सतीश राठौर ने बताया कि घटना में शामिल दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल कराने के बाद किशोरियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। आरोपितों को कोर्ट में पेश करके जेल भेजा जाएगा। 

chat bot
आपका साथी