'स्वयं करके सीखाे' के सिद्धांत पर कार्य कराकर प्रवासी श्रमिकों को प्रशिक्षित कर रहे असलम

पन्ना कृषि विज्ञान केंद्र के जरिए मुर्गी पालन के दे रहे टिप्स छहनरा के प्रगतिशील किसान को मिला प्रशिक्षण का आमंत्रण तकनीकी तथा फसल उत्पाद प्रोसेसिंग आदि विषयों पर विधिवत प्रशिक्षण दिया जा रहा किसानों के बीच संबंधित विषय पर अपने फार्म पर सीखे हुए अनुभव साझा कर रहे

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 06:32 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 06:32 PM (IST)
'स्वयं करके सीखाे' के सिद्धांत पर कार्य कराकर प्रवासी श्रमिकों को प्रशिक्षित कर रहे असलम
मध्य प्रदेश में संचालित कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों को मुर्गी पालन के टिप्स देते मोहम्मद असलम

बांदा, जेएनएन। छनेहरा लालपुर के प्रगतिशील किसान मोहम्मद असलम इन दिनों मध्य प्रदेश के प्रवासी श्रमिकों को मुर्गी पालन सहित रोजगार के अन्य टिप्स दे रहे हैं। पन्ना जनपद में संचालित कृषि विज्ञान केंद्र के आमंत्रण पर वह प्रवासी श्रमिकों को सप्ताह भर से प्रशिक्षण दे रहे हैं।

बड़ोखर खुर्द ब्लाक के छनेहरा लालपुर गांव में बुंदेलखंड जैविक कृषि फार्म में अत्याधुनिक खेती व इससे जुड़े उन्नतिशील व्यवसाय हो रहे हैं। कृषि फार्म में प्रगतिशील किसान मोहम्मद असलम मुर्गी पालन, बकरी पालन, मत्स्य पालन भी कर रहे हैं। इन्हीं के माध्यम से उनकी अच्छी आमदनी भी हाे रही है। उच्च शिक्षित होने के कारण वे कृषि, पशुपालन और उद्यान से जुड़े शोध संस्थानों और कृषि विद्यालय की तकनीक का भी प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे में उनका जैविक कृषि फार्म बुंदेलखंड में माॅडल के रूप में विकसित है। अब वह मध्य प्रदेश के प्रवासी युवा बेरोजगारों व महिला कृषकों को आधुनिक बकरी पालन, बैकयार्ड मुर्गीपालन, मशरूम उत्पादन, वर्मीकल्चर, समेकित कृषि प्रणाली तकनीकी, तथा फसल उत्पाद प्रोसेसिंग आदि विषयों पर प्रशिक्षण दे रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र पन्ना में प्रवासी कामगारों, युवा बेरोजगारों तथा महिला कृषकों के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए तीन दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण चल रहा है। इसमें वह बतौर प्रशिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में तकनीकी तथा फसल उत्पाद प्रोसेसिंग आदि विषयों पर विधिवत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कृषकों से वह स्वयं करके सीखो सिद्धांत पर आधारित प्रयोगिक कार्य भी करा रहे हैं। किसानों के बीच संबंधित विषय पर अपने फार्म पर सीखे हुए अनुभव साझा कर रहे हैं। इस कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र पन्ना के कार्यक्रम समन्वयक एके त्रिपाठी ने उनके इस प्रयास के लिए सम्मानित किया है।  

chat bot
आपका साथी