तीरंदाजी की स्टेट टीम में जगह बनाने को निशाना साधेंगे कानपुर के तीरंदाज, जानें कौन-कौन खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

जिला तीरंदाजी संघ के महासचिव राजा भरत अवस्थी ने बताया कि जमशेदपुर टाटा में आयोजित होने वाली सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में चयन हेतु प्रादेशिक ओपन सीनियर रिकर्व कम्पाउंड एवं इंडियन राउंड के लिए महिला व पुरुष वर्ग के खिलाड़ी निशाना साधेंगे।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 03:25 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 03:25 PM (IST)
तीरंदाजी की स्टेट टीम में जगह बनाने को निशाना साधेंगे कानपुर के तीरंदाज, जानें कौन-कौन खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
तीरंदाजी की खबर से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो।

कानपुर, जेएनएन। जमशेदपुर में आयोजित होने वाली सीनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में चयन के लिए शहर के खिलाड़ी शनिवार को मेरठ के लिए रवाना हुए। शहर से चयनित 19 खिलाड़ी उप्र टीम में चयन के लिए रविवार को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले चयन ट्रायल में शामिल होंगे। जिला तीरंदाजी संघ के महासचिव राजा भरत अवस्थी ने बताया कि जमशेदपुर टाटा में आयोजित होने वाली सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में चयन हेतु प्रादेशिक ओपन सीनियर रिकर्व, कम्पाउंड एवं इंडियन राउंड के लिए महिला व पुरुष वर्ग के खिलाड़ी निशाना साधेंगे। उन्होंने बताया कि लंबे समय के बाद शहर के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर छाने का मंच मिला है। खिलाड़ियों ने पिछले कई दिनों से तैयारी दुरुस्त कर दी थी। जिसको देखते हुए इस बार शहर के ज्यादातर खिलाड़ियों के प्रदेश टीम में चयनित होने की उम्मीद लग रही है। चयनित खिलाड़ी उप्र की ओर से नेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। जिला तीरंदाजी संघ के मुताबिक शहर से इंडियन राउंड वर्ग से चार, रिकर्व वर्ग से 11, कम्पाउंड वर्ग से चार खिलाड़ी चयन ट्रायल में हिस्सा लेंगे। इंडियन राउंड वर्ग में देवांश तिवारी, अपूर्व, शशिभान यादव, शिल्पी का चयन हुआ। रिकर्व वर्ग में शगुन मिश्रा, अभिषेक सिंह, सत्यम चौधरी, विवस्त्व शुक्ला, प्रभात कुमार, राहुल यादव, अनीश कुमार, हरि शुक्ला, देवांश कुशवाहा, प्रिशू यादव तथा कंपाउंड वर्ग में दिव्यांश यादव, विकल्प मिश्रा, अंबिका भट्टाचार्य व महेंद्र पाल सिंह का चयन हुआ है। जो शहर से सीनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में उप्र टीम के लिए निशाना साधेंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन जमशेदपुर में आयोजित किया जाएगा। खिलाड़ियों को संघ के अध्यक्ष श्रेयांश कपूर, उपाध्यक्ष यासिर इब्राहिम, संयुक्त सचिव अविनाश दीक्षित, मौसमी साहू, शैलेश व कोच संदीप, तथा अभिषेक कुमार ने बधाई दी।

chat bot
आपका साथी