जाम से मिलेगी मुक्ति : जयपुरिया क्रासिंग पर आरओबी को मंजूरी जल्द, अब तेजी से होगा विकास

पीडब्ल्यूडी मुख्यालय की टीम ने बजट की जांच करने के बाद उसे शासन को भेज दिया है। सेतु निगम के अधिकारी उम्मीद जता रहे हैं कि जुलाई के पहले सप्ताह तक आरओबी के लिए शासन से बजट जारी हो जाएगा। क्रासिंग पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 02:02 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 02:02 PM (IST)
जाम से मिलेगी मुक्ति : जयपुरिया क्रासिंग पर आरओबी को मंजूरी जल्द, अब तेजी से होगा विकास
व्यापारी इसके बनने का बेसब्री से इंतजार कर रहे

कानपुर, जेएनएन। जयपुरिया क्रासिंग पर प्रस्तावित आरओबी को जल्द ही शासन से मंजूरी मिल सकती है। इसके लिए अभियंता लगातार शासन से संपर्क में हैं। सेतु निगम ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। फरवरी में आरओबी को सैद्धांतिक मंजूरी मिली थी। पीडब्ल्यूडी मुख्यालय की टीम ने बजट की जांच करने के बाद उसे शासन को भेज दिया है। सेतु निगम के अधिकारी उम्मीद जता रहे हैं कि जुलाई के पहले सप्ताह तक आरओबी के लिए शासन से बजट जारी हो जाएगा। इसके बनने से क्रासिंग पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। जयपुरिया रेलवे क्रासिंग का फाटक बंद होने के बाद लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। इसके बनने के बाद रोज लगने वाले जाम से लोगों को फुर्सत मिल जाएगी। इस वजह से यहां के लोग और व्यापारी इसके बनने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

रात में चलेगा बीम बनाने का काम : झाड़ी बाबा पड़ाव पुल का काम यातायात की वजह से प्रभावित है। इस वजह से सेतु निगम के अधिकारी अब रात में बीम बनाने का काम करेंगे। क्योंकि रात में उन्नाव से कानपुर आने वाले लोगों की संख्या बहुत कम होती है।इसके बनने से क्रासिंग पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। जयपुरिया रेलवे क्रासिंग का फाटक बंद होने के बाद लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।

आरओबी पर नजर

लंबाई : 700 मीटर चौड़ाई : 7.50 मीटर लागत : 39 करोड़

इनका ये है कहना

पीडब्ल्यूडी मुख्यालय से जांच के बाद एस्टिमेट शासन को चला गया है। जल्द ही इसे मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू करेंगे। - केएन ओझा, परियोजना प्रबंधक, सेतु निर्माण निगम  
chat bot
आपका साथी