कन्नौज सदर सीट से अपना दल (एस) का होगा प्रत्याशी, राष्ट्रीय प्रवक्ता बोले- भाजपा हाईकमान से चल रही वार्ता

अपना दल (एस) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल ने प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि यूपी विधानसभा चुनाव में कन्नौज सदर सीट से पार्टी का प्रत्याशी मैदान में होगा इसके लिए भाजपा संगठन से वार्ता चल रही है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 05:59 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 05:59 PM (IST)
कन्नौज सदर सीट से अपना दल (एस) का होगा प्रत्याशी, राष्ट्रीय प्रवक्ता बोले- भाजपा हाईकमान से चल रही वार्ता
अपना दल (एस) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल ने कन्नौज में पत्रकार वार्ता की।

कन्नौज, जेएनएन। अपना दल (एस) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल ने कहा है कि इस बार कन्नौज सदर सुरक्षित विधानसभा सीट से पार्टी की ओर से प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरा जाएगा। इसके लिए गठबंधन भाजपा हाईकमान से वार्ता भी चल रही है और अाने वाले दिनों में गतिरोध को समाप्त कर घोषणा भी कर दी जाएगी। अपना दल (एस) के संस्थापक डा. सोनेलाल पटेल का सामुदायिक भवन का उनके पैतृक गांव बगुलिहाई में रविवार को सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया जाएगा। 

शनिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अपना दल (एस) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल ने बताया कि तालग्राम ब्लाक के ग्राम बगुलिहाई में रविवार को डा. सोनेलाल पटेल सामुदायिक भवन का लोकार्पण उनकी पत्नी कृष्णा देवी पटेल तथा केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल करेंगी। यह भवन विधान परिषद सदस्य आशीष पटेल ने अपनी विकास निधि से बनवाया है। इस दौरान एक प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया जाएगा। रविवार को डा. सोनलाल पटेल की 12वीं पुण्यतिथि पर पूरे प्रदेश में प्रार्थना सभा का आयोजन होगा।

जिलाध्यक्ष दिनेशचंद्र कटियार ने बताया कि अपना दल (एस) इस बार विधानसभा चुनाव में कन्नौज सदर सुरक्षित सीट से प्रत्याशी को मैदान में उतारेगा। इसके लिए भाजपा गठबंधन हाईकमान से वार्ता चल रही है और करीब 90 फीसद सहमति भी बन चुकी है। छिबरामऊ और तिर्वा में भाजपा प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे तो कन्नौज सदर सुरक्षित सीट से अपना दल (एस) प्रत्याशी को मैदान में उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भी गठबंधन के आधार पर लड़ा गया था, जिसमें उनकी पार्टी का भी एक जिला पंचायत सदस्य है। अब विधानसभा चुनाव में भी जिले में एक प्रत्याशी मैदान में उतारने की बात चल रही है।

chat bot
आपका साथी