मुंबई के प्रवासियों के लिए मिली एक और ट्रेन

मुंबई से आने वाले प्रवासियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने मुंबई से आने वाली ट्रेनों की संख्या बढ़ा दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 02:04 AM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 02:04 AM (IST)
मुंबई के प्रवासियों के  लिए मिली एक और ट्रेन
मुंबई के प्रवासियों के लिए मिली एक और ट्रेन

जासं, कानपुर : मुंबई से आने वाले प्रवासियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने मुंबई से कानपुर के लिए एक और ट्रेन दी है। हालांकि यह ट्रेन महज एक फेरे के लिए चलेगी। सीएमआइ ज्ञान सिंह ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से कानपुर के लिए पूर्ण आरक्षित समर स्पेशल ट्रेन 01883 मुंबई से 14 अप्रैल की सुबह 5.30 बजे चलकर अगले दिन सुबह 9.30 बजे सेंट्रल आएगी। यह ट्रेन वाया भुसावल, कटनी, जबलपुर और बांदा होते हुए चलाई जाएगी।

----

विशेष ट्रेन के फेरे बढ़ाए

मुंबई की ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कानपुर सेंट्रल से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल विशेष ट्रेन के फेरे बढ़ा दिए हैं। अब यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन के बजाय दो दिन चलेगी।

ट्रेन संख्या 04156 कानपुर सेंट्रल से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल के लिए प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को पूर्व निर्धारित शेड्यूल से चलाई जाएगी। कानपुर सेंट्रल से यह ट्रेन शाम 7:55 बजे चलकर अगले दिन रात 11 बजे मुंबई पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 04155 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से कानपुर सेंट्रल के लिए प्रत्येक गुरुवार और रविवार को चलेगी। मुंबई से यह ट्रेन रात 12.25 बजे चलकर अगली रात तीन बजे कानपुर आएगी।

सूबेदारगंज कानपुर के बीच आज से चलेगी पहली मेमू ट्रेन

जासं, कानपुर : अनारक्षित ट्रेनों को चलाने के बाद अब रेलवे ने मेमू ट्रेनों के संचालन को अनुमति दे दी है। पिछले साल हुए लॉकडाउन के बाद कानपुर से सूबेदारगंज के बीच पहली मेमू ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन 13 अप्रैल से 30 जून तक चलेगी। मेमू ट्रेन को आगे चलाने का निर्णय परिस्थितियों के अनुसार लिया जाएगा। मेमू ट्रेन में 12 अनारक्षित कोच होंगे। इस ट्रेन की शुरुआत होने के बाद माना जा रहा है कि जल्द ही कानपुर और लखनऊ के साथ इटावा, चित्रकूट, झांसी रूट पर भी मेमू दौड़ने लगेंगी।

ट्रेन संख्या 04181 सूबेदारगंज से सुबह 6:10 बजे चलकर वाया बम्हरौली, भरवारी, सिराथू, कनवार, कटोघन, खागा, सतनरैनी, फतेहपुर, मलवां, बिदकी रोड, औंग, करबिगवां, प्रेमपुर, सरसौल, रूमा, चंदारी होते हुए पूर्वाह्न 11:30 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04182 दोपहर 2:50 बजे सेंट्रल से निर्धारित रूट से होते हुए रात 8:45 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी।

chat bot
आपका साथी