स्वयं सहायता समूह की बैठक बताकर अधिकारियों ने किसान कल्याण कार्यक्रम में बुलाया, गुस्साई महिलाओं ने जीटी रोड की जाम

महिलाओं के सड़क पर बैठने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान अपर मुख्य सचिव का काफिला भी जाम में फंस गया। पुलिस ने सड़क पर बैठीं महिलाओं को समझाकर किसी तरह जाम खुलवाया।

By Rahul MishraEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 06:58 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 06:58 PM (IST)
स्वयं सहायता समूह की बैठक बताकर अधिकारियों ने किसान कल्याण कार्यक्रम में बुलाया, गुस्साई महिलाओं ने जीटी रोड की जाम
जीटी रोड पर हंगामा कर रही महिलाओं को समझाती पुलिस।

कानपुर, जेएनएन। प्रशासनिक अव्यवस्थाओं और अफसरों के झूठ से महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। भूख-प्यास से व्याकुल महिलाओं ने जीटी रोड जाम कर दिया। करीब 20 मिनट तक चले हंगामा से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। अपर मुख्य सचिव का काफिला गुजरा तो पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में पुलिस ने महिलाओं को समझाकर रास्ता खुलवाया।

जलालाबाद ब्लॉक में आयोजित किसान कल्याण मिशन कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी जाने के बाद हंगामा हुआ। महिलाओं का आरोप था कि अफसरों ने उन्हें झूठ बोलकर यहां बुलाया। दावा किया कि उनसे कहा गया था कि हनुमान मंदिर के पास स्वयं सहायता समूह की बैठक है। मगर जब वह यहां पहुंची तो पता चला कि किसान कल्याण मिशन का कार्यक्रम हैं। किसानों के न आने पर उन्हें बुला लिया गया, ताकि भीड़ दिखे। इससे नाराज महिलाओं ने हंगाम किया। हंगाम करते हुए जीटी रोड जाम कर दिया और सड़क पर बैठकर नारेबाजी की। इससे दोनों तरफ वाहनों की कतार से जाम लग गया। उधर, सौरिख से लौटते समय अपर मुख्य सचिव का काफिला भी जाम में फंस गया, जो पुलिस कर्मियों ने निकलवाया।

बैठने को न दी कुर्सी और न ही मिला खाना

यहां पहुंची महिलाओं को कुर्सियां तक नहीं दी गईं। इससे जमीन पर बैठाया गया। कई घंटे पहले से आने पर भूख प्यास से व्याकुल हो गईं। न लंच पैकेट मिले और न पानी। जब लंच पैकेट बांटे गए तो मारामारी मच गई। इससे अधिकांश महिलाओं को लंच पैकेट नहीं मिले। कुछ तो बिस्किट दिए गए तो फेंक कर। आरोप है कि मंच से कर्मियों ने फेंक-फेंक कर लड्डू बांटे। सुषमा, राम बेटी, शांति देवी, सुखरानी व रामकली ने अनदेखी का आरोप लगाया। कहा समूह को बैठक की जानकारी देकर बुलाया गया था, जबकि किसान मेला निकला। सुबह से बैठे रहे। महिलाओं के ऊपर लड्डू फेंक कर मारे गए। महिलाओं को अपमानित किया गया है।

किसानों को नहीं दी जानकारी

जलालाबाद के पूर्व प्रधान कमलकांत कटियार, भाजपा नेता सर्वेश पांडेय उर्फ मलिक, सुशील द्विवेदी व अमित मिश्रा ने अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार नहीं किया गया है। इससे किसान जानकारी के अभाव में नहीं पहुंचे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व समूह की महिलाओं को बुलाकर भीड़ दिखाई गई।  

chat bot
आपका साथी