कराटे में एंजल और शिवांगी बनीं उत्तर प्रदेश बेस्ट प्लेयर, रोशन किया कानपुर का नाम

उत्तर प्रदेश महिला उपलब्धि पुरस्कार वितरण समारोह कराटे के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पिंकी चौकी और जीआरपी इंस्पेक्टर भी सम्मानित हुईं और कार्यक्रम में मौजूद बेटियों को आत्मरक्षा के टिप्स देकर कराटे से जुड़ने का संदेश दिया।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 10:50 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 10:50 AM (IST)
कराटे में एंजल और शिवांगी बनीं उत्तर प्रदेश बेस्ट प्लेयर, रोशन किया कानपुर का नाम
कानपुर में बेटियों को आत्मरक्षा के गुर भी बताए।

कानपुर, जेएनएन। आत्मरक्षा के खेल कराटे में बेटियों को निश्शुल्क प्रशिक्षित करके सशक्त बनाने वाली जूनियर वर्ग की खिलाड़ी एंजेल और सीनियर वर्ग की खिलाड़ी शिवांगी को उत्तर प्रदेश बेस्ट प्लेयर के सम्मान से नवाजा गया। उन्हें यह सम्मान उत्तर प्रदेश महिला उपलब्धि पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान दिया गया।

कानपुर के मझावन में आयोजित कार्यक्रम में आकांक्षा कराटे क्लासेस एंड स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ कानपुर की डायरेक्टर आकांक्षा प्रताप को बेटियों को निशुल्क प्रशिक्षण देने और आत्मरक्षा के खेल खर्राटे को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया गया। कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के रेफरी राज प्रताप सिंह ने बताया कि बेटियों को उत्साहित करने के उद्देश्य पुरस्कार वितरण किया गया।

उन्होंने बताया कि सम्मान समारोह में खिलाड़ियों के अलावा पिंक चौकी किदवई नगर की उपनिरीक्षक सरिता मिश्रा को बेटियों को सुरक्षा प्रदान करने और इस्पेक्टर जीआरपी शिप्रा पटेल को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि आयोजन के माध्यम से बेटियों और महिलाओं की उपलब्धियों को समाज के सामने लाया गया है ताकि अधिक से अधिक संख्या में बेटियां आत्मरक्षा के प्रति जागरूक हो सकें।

उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजन से महिलाएं और बेटियां आत्मरक्षा के लिए प्रेरित होंगी और अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकेंगी। कार्यक्रम की अगुवाई राष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी मोहित सिंह ने की। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद बेटियों को आत्मरक्षा के टिप्स देकर कराटे से जुड़ने का संदेश दिया।

chat bot
आपका साथी