..और बंद हुआ मौत का 'शार्टकट'

जागरण संवाददाता, कानपुर : रूमा-भौंती फ्लाइओवर पर रामादेवी में बना जानलेवा कट भारतीय राष्ट्र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Dec 2017 08:34 PM (IST) Updated:Fri, 15 Dec 2017 08:34 PM (IST)
..और बंद हुआ मौत का 'शार्टकट'
..और बंद हुआ मौत का 'शार्टकट'

जागरण संवाददाता, कानपुर : रूमा-भौंती फ्लाइओवर पर रामादेवी में बना जानलेवा कट भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने बंद कर दिया। शुक्रवार को कट पर डिवाइडर बनाकर आवागमन रोक दिया गया। इस पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही थीं। दैनिक जागरण के प्रमुखता से खबर प्रकाशित करने के बाद एनएचएआइ ने कट बंद करने की सुध ली।

रूमा-भौंती फ्लाईओवर पर रामादेवी के पास कट बना था। यहां से घूमकर करीब 100 मीटर की दूरी तय करने के बाद लोग लखनऊ व रामादेवी सब्जी मंडी की तरफ उल्टी दिशा में उतरते थे। इससे विपरीत दिशा से आ रहे वाहनों से टक्कर की आशंका ज्यादा रहती थी। कई बार दुर्घटनाओं में लोगों ने जान गंवाई साथ ही घायल भी हुए पर एनएचएआइ ने कट बंद नहीं किया। छह दिसंबर को दैनिक जागरण ने मौत के इस शार्टकट की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद एनएचएआइ के अधिकारियों की नींद टूटी। शुक्रवार को क्रेन से बड़े बड़े बोल्डर रखकर कट को बंद कर डिवाइडर बनाया गया। इससे अब वाहन सवार यहां से घूमकर नहीं जा पाएंगे और हादसों पर रोक लगेगी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रोजेक्ट मैनेजर आरके वर्मा ने बताया कि सर्वे के बाद इस कट को बंद किया गया है। अन्य कट भी बंद होंगे जिससे हादसों पर रोक लग सके।

chat bot
आपका साथी