अब बच्चों के खातों में पहुंचेगी जूता-मोजा व स्कूल बैग की राशि, जानिए क्या है सरकार की योजना

वैसे तो अभी तक हर साल बच्चों को एक जोड़ी जूता व दो जोड़ी मोजा व एक-एक स्कूल बैग दिया जाता रहा है। हालांकि अफसरों की लाख कोशिशों के बावजूद जूता-मोजा व बैग की गुणवत्ता पर हर साल ही सवाल उठते हैं

By Akash DwivediEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 04:57 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 04:57 PM (IST)
अब बच्चों के खातों में पहुंचेगी जूता-मोजा व स्कूल बैग की राशि, जानिए क्या है सरकार की योजना
ट्रांसफर हो जाएगी तो किसी तरह की समस्या नहीं होगी

कानपुर, जेएनएन। परिषदीय विद्यालयों में पढऩे वाले बच्चों को विभाग की ओर से हर साल जो जूता-मोजा व स्कूल बैग दिए जाते हैं, इस सत्र में उन्हीं जूता-मोजा व बैग की राशि बच्चों के खातों में भेजी जाएगी। विभागीय अफसरों व कर्मियों को इस संबंध में मौखिक रूप से निर्देश दे दिए गए हैं और इस दिशा में कवायद शुरू करने के लिए कहा गया है। दरअसल अभी स्कूल बंद हैं, ऐसे में शिक्षकों का जाना तो हो रहा है, मगर कक्षाएं संचालित न होने के चलते वह विभागीय कार्यों को ही निपटा रहे हैं।

ऐसे में निर्देशित किया गया है, कि सभी बच्चों का खाता सहित पूरा रिकॉर्ड तैयार कर लिया जाए। वैसे तो अभी तक हर साल बच्चों को एक जोड़ी जूता व दो जोड़ी मोजा व एक-एक स्कूल बैग दिया जाता रहा है। हालांकि अफसरों की लाख कोशिशों के बावजूद जूता-मोजा व बैग की गुणवत्ता पर हर साल ही सवाल उठते हैं। मगर अब, जब बच्चों के खातों में राशि ट्रांसफर हो जाएगी तो किसी तरह की समस्या नहीं होगी।

एक नजर आंकड़ों पर

हर साल इतने बच्चों को दिया जाता है जूता: 151,765 हर साल इतने बच्चों को दिया जाता है मोजा: 1,51,765 हर साल इतने बच्चों को दिया जाता है बैग: 1,87,491

इनका ये है कहना

शासन से आदेश मिलते ही, बच्चों के खातों में जूता-मोजा व स्कूल बैग की राशि ट्रांसफर करा देंगे।

                                                                                                               डॉ.पवन तिवारी, बीएसए

chat bot
आपका साथी