चुन्नीगंज में डायवर्जन के लिए चुने गए वैकल्पिक मार्ग

मेट्रो के दूसरे चरण के काम में कई भूमिगत स्टेशन प्रस्तावित हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 02:05 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 02:05 AM (IST)
चुन्नीगंज में डायवर्जन के लिए चुने गए वैकल्पिक मार्ग
चुन्नीगंज में डायवर्जन के लिए चुने गए वैकल्पिक मार्ग

जागरण संवाददाता, कानपुर : मेट्रो के दूसरे चरण के काम में कई भूमिगत स्टेशन प्रस्तावित हैं, जिसमें दो स्टेशनों का काम शुरू हो गया है। तीसरे स्टेशन चुन्नीगंज का काम शुरू होने का निर्णय हुआ था, जिसके लिए यहा ट्रैफिक डायवर्जन किया जाना है। मेट्रो और यातायात अफसरों ने संयुक्त रूप से चुन्नीगंज डायवर्जन प्लान तैयार किया है। प्लान में चयनित वैकल्पिक मार्गो का निरीक्षण कर आंशिक बदलाव के बाद यहा डायवर्जन ट्रायल शुरू होगा।

मेट्रो के दूसरे चरण में चुन्नीगंज, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा समेत पाच भूमिगत स्टेशन प्रस्तावित हैं। नवीन मार्केट और बड़ा चौराहे पर भूमिगत स्टेशनों का काम शुरू हो गया है। तीसरे स्टेशन चुन्नीगंज चौराहे पर काम शुरू करने को संयुक्त रूप से डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है।

--------

यह है प्रस्तावित डायवर्जन

- लाल इमली चौराहे से आगे पेट्रोल पंप या फिर हास्पिटल जाने वाले वाहन लाल इमली चौराहे से पेट्रोल पंप तक जाएंगे। यहा से दाहिने मुड़कर अपोलो हास्पिटल होते हुए विक्टोरिया लेन से ग्वालटोली चौराहा और यहा से बाएं मुड़कर चुन्नीगंज चौराहे जा सकेंगे।

- बजरिया की ओर से आने वाला यातायात चुन्नीगंज चौराहे से रोडवेज बस स्टैंड होकर चर्च लेन से ग्वालटोली चौराहा पहुंचेगा। यहा से दाहिने मुड़कर विक्टोरिया लेन से आगे जाकर लाल इमली फैक्ट्री के पास निकलेगा। यहा से दाहिने मुड़कर लाल इमली चौराहे पहुंचेगा।

- परेड चौराहे से लाल इमली होते हुए चुन्नीगंज जाने वाले वाहन लाल इमली से दाहिने मुड़कर विक्टोरिया लेन से ग्वालटोली चौराहे होते चर्च लेन से जाएंगे।

--------

चुन्नीगंज के लिए प्रस्तावित डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। इसके लिए वैकल्पिक मार्गो का एक बार निरीक्षण किया जा चुका है। कुछ स्थानों पर बदलाव और संकेतक लगाने के बाद यहा डायवर्जन का ट्रायल किया जाएगा।

बीबीजीटीएस मूíत, डीसीपी ट्रैफिक

chat bot
आपका साथी