Akhilesh Yadav News: नरेन्द्र गिरि की रहस्यमयी मौत की जांच पर सपा अध्यक्ष बोले, सरकार पर भरोसा नहीं

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुवार को महोबा पहुंचे। वे यहां अपने सहपाठी गौतम शर्मा के पिता स्व. प्रेमनाथ शर्मा की त्रयोदशी में शामिल होने के लिए आए थे। आते ही उन्होंने सबसे पहले स्व. प्रेमनाथ शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और फिर मीडिया से रू-बरू हुए।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 04:56 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 04:56 PM (IST)
Akhilesh Yadav News: नरेन्द्र गिरि की रहस्यमयी मौत की जांच पर सपा अध्यक्ष बोले, सरकार पर भरोसा नहीं
महोबा में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मीडिया से वार्ता करते हुए।

महोबा, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को महोबा पहुंचे। यहां गांधीनगर निवासी  अपने सहपाठी गौतम शर्मा के पिता स्व. प्रेमनाथ शर्मा की त्रयोदशी में शामिल हुए। जहां पूर्व सीएम ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने दिवंगत के स्वजन गौतम शर्मा, सौरभ शर्मा, गौरव, पुनीता शर्मा, वत्सला व शोभना से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया।  सपा अध्यक्ष ने पहले तो अपनी और पार्टी की तरफ से दुखी स्वजन को शक्ति देने की ईश्वर से कामना की।  इसके बाद उन्हाेंने कहा कि जब वह सरकार में नहीं थे तब भी रथ यात्रा लेकर महोबा आए थे। महोबा की जनता से अपील करूंगा कि साढ़े चार साल भाजपा सरकार देख लिए हैं और सपा ने पांच साल में जो काम किए हैं वह भी उनको याद होगा। मुझे भरोसा है कि महोबा पूरी तरह से सपा के पक्ष में खड़ा होगा। 

आगामी चुनाव में जीत को लेकर दिखे उत्साहित: अखिलेश ने कहा कि यह धरती आल्हा उदल की है और कन्नौज से इसका सदियों पुराना रिश्ता है। उन्हाेंने यह भी दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा 400 सीटें जीतने जा रही है। सपा की ओर से एंबुलेंस की सौगात दी गई। पुलिस का 112 नंबर हो गया है वह 100 नंबर था वह भी सपा की देन है। भाजपा की सरकार इन साढ़े चार सालों में एक भी एंबुलेंस व डायल 100 नहीं बढ़ा पाई। जिस समय सूखा पड़ा था उस समय मुआवजा भी सपा सरकार ने सबसे ज्यादा दिया। आज कहीं अगर किसान सबसे ज्यादा आत्महत्या कर रहा है वह महोबा में ही है। भाजपा ने उन्हें एक रुपया नहीं दिया। आने वाले समय में सपा उन परिवारों की मदद करेगी।

पाटीदार को लेकर भाजपा पर निशाना: सपा अध्यक्ष बोले कि सबसे पहले सोलर प्लांट महोबा में लगा था और अमेरिका और पंजाब के लोग थे जो यहां इन्वेस्ट करने आए थे। वो आज भी चल रहे हैं, अभी तक भाजपा ने कोई सोलर प्लांट नहीं लगाया। सरकार में सबसे ज्यादा साधु संतों की हत्या हुई है। चर्चित इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के प्रकरण को उठाते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि यह उदाहरण दुनिया में नहीं मिलेगा कि पुलिस कप्तान दोषी हो और फरार हो भाजपा सरकार उसे अभी तक नहीं पकड़ा पा रही। चूंकि भाजपा के लोग वसूली करवा रहे थे तो एसपी को भगोड़ा घोषित करना पड़ा। 

नरेन्द्र गिरि की मौत की हो जांच: अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेन्द्र गिरि की संदिग्ध मौत पर वे बोले कि सपा मांग करती है कि इसकी न्यायालय के जज से जांच कराई जाए। जहां तक सीबीआइ का सवाल है उप्र में भी भाजपा की सरकार है और केंद्र में भी, ऐसे में हकीकत जानने के लिए न्यायालय के जज से जांच कराई जाए। 

अन्य मुद्​दों पर भी भाजपा को घेरा: अखिलेश यादव ने कहा कि बेसहारा पशुओं की समस्या से मुक्ति दिलाने में भाजपा नाकाम साबित हुई। महिलाओं और बच्चों के प्रति आपराधिक वारदातें बढ़ती जा रही हैं। इस सरकार में प्रति व्यक्ति की आय भी घटी है। उन्होंने डीजल पेट्रोल गैस के दामोंको भी मुद्दा बनाकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। 

chat bot
आपका साथी