सैफई: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश का बड़ा बयान, कहा- BJP नहीं, DM-SP लड़ रहे जिपं अध्यक्ष के चुनाव

Mulayam Singh Granddaughter Wedding समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भतीजी दीपाली के विवाह के बाद पत्रकारों से वार्ता की। इसमें वे आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दृढ़ संकल्पित दिखे। उन्होंने कोरोना वैक्सीन पर किए जा रहे सरकारी दावों पर कई प्रश्न उठाए।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 09:55 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 09:55 PM (IST)
सैफई: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश का बड़ा बयान, कहा- BJP नहीं, DM-SP लड़ रहे जिपं अध्यक्ष के चुनाव
भतीजी की शादी में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।

इटावा, जेएनएन। Mulayam Singh Granddaughter Wedding  मुलायम सिंह यादव का पूरा परिवार रविवार को बेटी दीपाली की शादी की खुशियों में सराबोर नजर आया। हालांकि शादी समारोह में कहीं भी परिवार का आपसी मनमुटाव परिलक्षित नहीं हुआ। तमाम अटकलों पर उस वक्त विराम लग गया जब पूरा परिवार दीपाली-अश्विनी को आशीर्वाद देने के लिए एक साथ एक ही मंच पर नजर आया। विवाह के अंतिम चरण में पहुंचने के बाद सूबे के पूर्व सीएम अखिलेश यादव पत्रकारों से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर एक के बाद एक कई तीखे प्रहार किए। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा:  

पंचायत चुनाव के बारे में बोले पूर्व सीएम: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पंचायत चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव भाजपा नहीं लड़ रही, बल्कि जिलाधिकारी व एसएसपी चुनाव लड़ रहे हैं। सत्ता के बल पर धांधली की जा रही है।

यह भी पढ़ें: शादी समारोह में एक मंच पर आए मुलायम, शिवपाल और अखिलेश, बिहार से सैफई पहुंचे तेजस्वी यादव

वादे पूरे करने में भाजपा विफल: वार्ता के दौरान पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा अपने संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा नहीं कर पाई है। जनता भाजपा से जानना चाहती है कि जो वादे किए गए थे उनको पूरा क्यों नहीं किया?

आगामी विस चुनाव को लेकर जीत का दावा: 2022 में यूपी के में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश सपा की जीत को लेकर दृढ़ संकल्पित दिखे। उन्होंने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से बाहर कर देगी। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह किसके चेहरे पर चुनाव लड़ेगी।

सरकार को दी नसीहत: अखिलेश यादव ने वार्ता के दौरान केंद्र और राज्य सरकार को नसीहत दी। वे बोले कि सबसे पहले ताे सरकार को किसानों की आय दोगुनी करने, बेरोजगारों, शिक्षित युवाओं को नौकरी देने और बढ़ती महंगाई जैसे मुद्​दों पर जवाब देना चाहिए। प्रदेश में कोरोना वैक्सीन को लेकर जगह-जगह से लापरवाही की शिकायतें आ रही हैं और वैक्सीन के नाम पर सिर्फ राजनीति की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी को सरकारी अस्पतालों में जनसुविधा के लिए काउंटर खोलने चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में आनलाइन स्लॉट बुकिंग की व्यवस्था को समाप्त कर देना चाहिए। भाजपा को सुविधा संपन्न लोगों की जिंदगी का ख्याल रखना छोड़कर गांव-गरीब का भी ख्याल रखना चाहिए। 

chat bot
आपका साथी