उन्नाव में अखिलेश का हुआ भव्य स्वागत, स्व. मनोहर लाल की प्रतिमा का अनावरण कर पूर्व सीएम ने कही यह बात

Akhilesh Yadav Unnao Visit पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना पर शिक्षा विभाग के शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों ने भी उनसे मुलाकात की और उन्हें अपनी विभिन्न मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार बनने पर उनकी समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 10:01 PM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 10:01 PM (IST)
उन्नाव में अखिलेश का हुआ भव्य स्वागत, स्व. मनोहर लाल की प्रतिमा का अनावरण कर पूर्व सीएम ने कही यह बात
स्व. मनोहर लाल की प्रतिमा का अनावरण करते हुए पूर्व सीएम अखिलेश यादव।

उन्नाव, जेएनएन। Akhilesh Yadav Unnao Visit अपने तय कार्यक्रम से करीब ढाई घंटे विलंब से सरोसी स्थित मनोहरलाल इंटर कालेज पहुंचे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आयोजक पूर्व विधायक रामकुमार, सपा के सदर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी डा. अनुभव कुमार की अगुआई में जोरदार स्वागत किया गया। इससे पहले मुख्य अतिथि ने राधा कृष्ण की प्रति पर पूजन व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके उपरांत पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्व. मनोहर लाल की प्रतिमा का अनावरण करते हुए कहा कि एक सच्चे समाजवादी थे स्व. मनोहर लाल। उनका और उनके परिवार का योगदान हमेशा याद किया जायेगा।  

इसके बाद डा. अभिनव कुमार, एकलव्य कुमार, अनुभव कुमार, अभिजित कुमार, अनुप्रिया, एश्वर्य गोस्वामी आदि ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को स्मृति चिह्न, पुष्प गुच्छ आदि देकर सम्मानित किया। इसके अलावा अन्य अतिथियों में शामिल, राज्यसभा सांसद विशंभर निषाद, एमएलसी राजपाल कश्यप, सुनील सिंह साजन, पूर्व सांसद अन्नू टंडन, पूर्व विधायक उदय राज यादव, कृपा शंकर सिंह, पूर्व मंत्री  सुधीर रावत, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव आदि को पुष्प आदि भेंट कर आयोजकों ने सम्मानित किया।  जबकि, मंच पर मौजूद इस्माइल अहमद, सोनी सिंह परिहार, अंकित ङ्क्षसह परिहार, सीके त्रिपाठी, जितेंद्र कुशवाहा आदि ने भी स्मृति चिह्न व पुष्प आदि भेंट किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने और संचालन पूर्व विधायक रामकुमार ने किया। आभार जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने व्यक्त किया। यहां करीब दो घंटे तक कार्यक्रम  चला।  बताते चलें कि पूर्व मुख्यमंत्री को 11 बजे सरोसी स्थित मनोहर लाल इंटर कालेज पहुंचना था, लेकिन वह करीब डेढ़ बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचे। वहीं, उन्नाव बाइपास पर अजेंद्र अवस्थी ने बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं संग अखिलेश का स्वागत कर उन्हें पगड़ी पहनाई। अखिलेश ने भी सभी का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।  

बनी से शुरू हुआ स्वागत, पूरे दिन चला: अखिलेश यादव के आगमन पर बनी पुल से जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही शुरू हुआ स्वागत कार्यक्रम राजमार्ग पर सोहरामऊ, भल्लाफार्म, नवाबगंज टोल प्लाजा, नवाबगंज, पक्षी विहार, अजगैन, चमरौली, वसीरतगंज, सोनिक के बाद दही चौकी पर पार्टी जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव की अगुवाई में कार्यकर्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके बाद लखनऊ बाइपास पर मंडी समिति, गदन खेड़ा, जिला अस्पताल के सामने स्वागत की कड़ी जारी रही। इस बीच पार्टी के नेतओं में एमएलसी सुनील सिंह साजन, पूर्व विधायक उदयराज यादव, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव भी उनके साथ समाजवादी रथ पर सवार हो गये। जिलाध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जल्द ही उन्नाव में रात्रि प्रवास का कार्यक्रम देने का वादा किया। इसके बाद सपा व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष रजनीकांत के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष आदर्श नगर  नहर के पास स्वागत किया गया।

जेबकतरों और मोबाइल फोन चोर रहे सक्रिय: सरोसी स्थित कार्यक्रम स्थल पर सक्रिय जेबकतरों और मोबाइल फोन चोरों ने भी अपने काम को बखूबी अंजाम दिया। बताते हैं कि कार्यक्रम में शामिल होने मेरठ से आये पं. हरी शर्मा, कानपुर बिल्हौर से आए कुलदीप यादव, स्थानीय सपा नेता जितेंद्र कुशवाहा के मोबाइल फोन किसी ने पार कर दिये। जबकि, लोहिया वाहिनी के सुशील यादव का पर्स किसी ने पार कर दिया। उक्त लोग घंटों तक अपना सामान तलाश करते हुए भटकते रहे।

शिक्षामित्र व अनुदेशकों ने दिया ज्ञापन: पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना पर शिक्षा विभाग के शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों ने भी उनसे मुलाकात की और उन्हें अपनी विभिन्न मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार बनने पर उनकी समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया।

chat bot
आपका साथी