आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुए दो हादसे, आगे चल रही टेंपो से टकराई कार, तीन घायल

पहली दुर्घटना में घायल लोगों को यूपीडा सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह व नामवर सिंह ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। क्षतिग्रस्त वाहनों को टोल प्लाजा पर खड़ा कराया गया। दूसरर घअना में घायल लोगों को सैफई भेजा गया है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 09:11 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 09:11 PM (IST)
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुए दो हादसे, आगे चल रही टेंपो से टकराई कार, तीन घायल
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे से संबंधित प्रतीकात्मक तस्वीर।

कन्नौज, जेएनएन। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे जा रहे टेंपो से टकरा गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिला प्रतापगढ़ थाना कन्हई हनुमानगंज के पूरे रूपचंद्र पांडेय का पुर्वा निवासी अमरदीप पांडेय कार लेकर प्रतापगढ़ से दिल्ली जा रहे थे। वहीं, आगरा के एत्माद्दौला के गांव रामबाग निवासी चालक राजेश कुमार टेंपो लेकर गोसाईगंज से आगरा जा रहे थे। उनके साथ टेंपो में आमिर भी थे। रविवार दोपहर एक बजे करीब तेज रफ्तार कार के चालक अमरदीप पांडेय को नींद आ गई। ऐसे में अनियंत्रित कार किमी 152 के पास आगे जा रहे टेंपो से टकरा गई। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपीडा सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह व नामवर सिंह ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। क्षतिग्रस्त वाहनों को टोल प्लाजा पर खड़ा कराया गया।

दूसरी दुर्घटना में कोतवाली गुरसहायगंज के गुरगुजपुर निवासी अनुज कुमार बाइक से लखनऊ की ओर जा रहे थे। उनके साथ विजय एवं राजेंद्र भी थे। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर किमी 152 के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक डिवाइडर से टकराने के बाद फिसल गई। इससे तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपीडा कर्मियों ने तीनों को सैफई भेजा। सूचना स्वजन को दी गई।

chat bot
आपका साथी