फतेहपुर में विवाद के बाद कीटनाशक खाकर कुएं में कूदी पत्नी, बचाने के लिए पति ने भी लगाई छलांग, हालत नाजुक

फतेहपुर जिले के ग्राम चुरयानी निवासी नरेश शर्मा अपनी ससुराल ग्राम महोतरा आया था इस दौरान पत्नी कविता से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद पत्नी ने कीटनाशक खा लिया और आत्महत्या के इरादे से कुएं में कूद गई।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 11:04 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 11:04 PM (IST)
फतेहपुर में विवाद के बाद कीटनाशक खाकर कुएं में कूदी पत्नी, बचाने के लिए पति ने भी लगाई छलांग, हालत नाजुक
कीटनाशक खाकर युवती ने किया था जान देने का प्रयास, जिसके बाद दोनों की हालत नाजुक है।

फतेहपुर, जेएनएन। ससुराल आए पति से विवाद के बाद युवती ने कीटनाशक का सेवन कर लिया और जान देने के लिए कुएं में कूद गई। यह देख बचाने के लिए पति ने भी कुआं में छलांग लगा दी। स्वजन व ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया। दंपती को नाजुक हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

फतेहपुर जिले के ग्राम चुरयानी निवासी 22 वर्षीय नरेश शर्मा अपनी ससुराल ग्राम महोतरा पत्नी से मिलने आया था। इससे पहले नवरात्रि पर पत्नी 20 वर्षीय कविता अपने घर आई थी। जहां रविवार सुबह किसी बात को लेकर पति नरेश से उसका विवाद हो गया। जिसके बाद में पत्नी कविता ने जहरीला पदार्थ खा लिया और मुहल्ले में स्थित पानी भरे कुएं में कूद आत्महत्या का प्रयास किया। पत्नी के कूदते के बाद उसे बचाने के लिए पति भी कुएं में कूद गया। कुएं के अंदर दोनों बेहोश हो गए। यह देख स्वजन ने ग्रामीणों की मदद से रस्सी के सहारे पंद्रह मिनट बाद कुएं से निकाल लिया और सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कविता के भाई अमित ने बताया कि विवाद किस वजह से हुआ इसकी जानकारी नहीं है। अभी दोनों बेहोशी की हालत में हैं। डॉक्टर भी कुछ नहीं बता रहे हैं। अमित ने कहा कि इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ है। वहीं, पुलिस की माने तो पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद का मामला सामने आया है अभी किसी प्रकार की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। अगर शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी