कानपुर में सरकार और प्रतिपक्ष पर बरसे प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव, कहा- सोशल मीडिया तक ही सीमित है विपक्ष

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव कानपुर में चौबेपुर आए थे। यहां उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया ने कहा कृषि कानून किसान की रीड तोड़ रहा हो रहा है। महंगाई चरम पर है ।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 05:27 PM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 05:27 PM (IST)
कानपुर में सरकार और प्रतिपक्ष पर बरसे प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव, कहा- सोशल मीडिया तक ही सीमित है विपक्ष
सभा को संबोधित करते हुए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव।

कानपुर, जेएनएन। शहर के चौबेपुर क्षेत्र में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में रविवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव पहुंचे। यहां उनके अलावा पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया ने भी शिरकत की। इस मौके पर वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए आदित्य यादव ने सरकार और विपक्ष पर जमकर हमला बोला। जहां एक ओर उन्होंने सरकार की विफलताओं को गिनाया तो वहीं, दूसरी विपक्ष की कमजोरियों को बताने से भी वे नहीं चूके। 

क्या बोले प्रसपा राष्ट्रीय महासचिव

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आदित्य यादव ने कहा कि यह बीजेपी सरकार की विफलता का ही परिणाम है कि रोटी देने वाला किसान सड़कों पर है। भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। महंगाई से जनता की कमर टूट चुकी है। उन्होंने कहा देश में चुनाव के वक्त युवाओं को रोजगार देने का वादा करने वाली सरकार ने विकास के नाम पर सिर्फ महंगाई ही दी है। स्थिति ये हो चुकी है कि सरकारी उपक्रमों का निजीकरण हो रहा है। पेट्रोल, डीजल व गैस की कीमतें आसमान छू रही हैं। वहीं नया कृषि अध्यादेश लाकर पूंजी पतियों को अपरोक्ष लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। प्रदेश में जातिवाद पूरी तरह से हावी है। सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण में चंदे के नाम पर वसूली हो रही है।

गिनाईं विपक्ष की विफलताएं

सरकार पर हमला करने के बाद आदित्य यादव ने कहा कि प्रदेश में विपक्ष सिर्फ सोशल मीडिया पर ही सीमित है। लव जिहाद जैसे कानून बनाने के बाद भी प्रतिपक्ष के नेता विरोध तक नहीं कर रहे हैं। विपक्ष असहज स्थिति में खड़ा है। कृषि कानून का विरोध करने वाले छात्र संगठन व किसानों को मुकदमे दर्ज कराने के लिए धमकाया जा रहा है। रोटी देने वाला किसान महीनों से दिल्ली में पड़ा है। विरोध प्रदर्शन करने वाले किसान नेताओं को देश विरोधी बताया जा रहा है। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया ने कहा कृषि कानून किसान की रीढ़ तोड़ रहा हो रहा है। महंगाई चरम पर है और प्रदेश में महिला अपराध तेजी से बढ़े हैं। ऐसे में हम प्रदेश की जनता राम राज्य की कल्पना कैसे कर सकती है। 

 कार्यक्रम में सुंदर लाल लोधी, अशोक यादव, राजेंद्र स्वामी, विकास राजपूत, राजपाल यादव, विनोद प्रजापति  और महेंद्र यादव भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी