अपर मुख्य सचिव ने गंगा में विसर्जित कीं पिता की अस्थियां, लखनऊ पीजीआइ में कोरोना संक्रमण से हुआ था निधन

अपर मुख्य सचिव आर्यनगर में छह बंगलिया रोड स्थित अपने रिश्तेदारों के घर गए। वहां कुछ देर रुकने के बाद गंगा बैराज के रास्ते वापस लखनऊ रवाना हो गए। उनके साथ उनकी पत्नी मालिनी अवस्थी बेटा बेटी पत्नी के भाई और अन्य रिश्तेदार भी थे।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 09:13 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 09:13 PM (IST)
अपर मुख्य सचिव ने गंगा में विसर्जित कीं पिता की अस्थियां, लखनऊ पीजीआइ में कोरोना संक्रमण से हुआ था निधन
आर्यनगर निवासी अपने रिश्तेदारों से मिलकर लखनऊ लौट गए

कानपुर, जेएनएन। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने परिवारीजन के साथ सोमवार दोपहर अपने पिता की अस्थियां यहां भैरोघाट में गंगा में विसर्जित कीं। इसके बाद आर्यनगर निवासी अपने रिश्तेदारों से मिलकर लखनऊ लौट गए।

अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी के पिता आदित्य कुमार अवस्थी का कोरोना संक्रमण के कारण सोमवार सुबह लखनऊ पीजीआइ में निधन हो गया। लखनऊ के भैंसा कुंड में दोपहर बाद कोविड प्रोटोकॉल के तहत उनका अंतिम संस्कार किया गया। इसके तुरंत बाद अस्थि विसर्जन और पिंड दान के लिए पूरा परिवार भैरोघाट पहुंचा। उनके आने की सूचना पाकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने भैरोघाट पर इंतजाम दुरुस्त कराए। अपर मुख्य सचिव, उनके बेटे व अन्य परिवारीजन ने नाव से गंगा पार करके एक स्थान पर स्नान किया और अस्थियां विसर्जित कीं।

इसके बाद वापस लौटकर घाट किनारे ही पिंड दान किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतीश महाना और महापौर प्रमिला पांडेय भी पहुंचीं। अपर मुख्य सचिव आर्यनगर में छह बंगलिया रोड स्थित अपने रिश्तेदारों के घर गए। वहां कुछ देर रुकने के बाद गंगा बैराज के रास्ते वापस लखनऊ रवाना हो गए। उनके साथ उनकी पत्नी मालिनी अवस्थी, बेटा, बेटी, पत्नी के भाई और अन्य रिश्तेदार भी थे। पुलिस आयुक्त असीम अरुण, एडीजी जोन भानु भास्कर, आइजी आलोक सिंह, डीएम आलोक तिवारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।   

chat bot
आपका साथी