फतेहपुर से किशोरी का अपहरण कर भागा आरोपित मुंंबई में गिरफ्तार, इन गलती की वजह से पकड़ा गया

शहर कोतवाल अनूप ङ्क्षसह ने बताया कि पाक्सो एक्ट में अगवा व दुष्कर्म के तहत नामजद आरोपित मोहम्मद यासीन शेख निवासी संजयनगर फिट रोड शिवाजी नगर मुंबई महाराष्ट्र को गिरफ्तार कर लाया गया है जिसे फतेहपुर सीजेएम कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Mon, 06 Sep 2021 09:50 PM (IST) Updated:Mon, 06 Sep 2021 09:50 PM (IST)
फतेहपुर से किशोरी का अपहरण कर भागा आरोपित मुंंबई में गिरफ्तार, इन गलती की वजह से पकड़ा गया
पुलिस हिरासत में अपहरण व दुष्कर्म का आरोपित

फतेहपुर, जेएनएन। शहर के राधानगर पुलिस चौकी अंर्तगत एक गांव से किशोरी का अपहरण कर फरार आरोपित को पुलिस ने आठ माह बाद सोमवार को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के चंगुल से मुक्त किशोरी ने पुलिस के समक्ष बताया कि वह उसके साथ दुष्कर्म करता था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था।

बता दें कि जनवरी 2021 को सदर कोतवाली के एक गांव से किशोरी लापता हो गई थी। पीडि़त स्वजन की तहरीर पर पुलिस ने अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। बताते हैं कि सर्विलांस टीम की मदद से राधानगर चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार ङ्क्षसह ने आरोपित का मोबाइल फोन नंबर ट्रेस कर ठिकाना पता कर लिया। इसके बाद चौकी प्रभारी के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल सुमित्रा पटेल के साथ शनिवार रात मुंबई के शिवाजी नगर में छापेमारी कर दोनों को पकड़ लिया।

ट्रांजिट रिमांड लेकर दोनों को लाए : आरोपित मोहम्मद यासीन और किशोरी को पकड़ कर स्थानीय पुलिस मुंबई महानगरीय दंडाधिकारी विक्रोली कोर्ट में पेश किया। यहां से ट्रांजिट रिमांड पर दोनों को फतेहपुर लेकर आई। राधानगर चौकी प्रभारी प्रवीण ङ्क्षसह ने बताया कि दर्ज अगवा के मुकदमे में किशोरी के बयान पर दुष्कर्म की धारा और बढ़ा दी गई है और किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। शहर कोतवाल अनूप ङ्क्षसह ने बताया कि पाक्सो एक्ट में अगवा व दुष्कर्म के तहत नामजद आरोपित मोहम्मद यासीन शेख निवासी संजयनगर फिट रोड शिवाजी नगर मुंबई, महाराष्ट्र को गिरफ्तार कर लाया गया है जिसे फतेहपुर सीजेएम कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी