हमीरपुर में दुष्कर्म के आरोपित ने थाने की हवालात में कर ली आत्महत्या, शर्ट का बनाया था फंदा

जब सुबह पहरेदार आया तो उसे घटना की जानकारी मिली। इससे पूरे पुलिस महकमे में हलचल मच गई। अधिकारियों के तो हाथ पांव फूल गए। इसकी जानकारी फैलते ही आसपास चर्चांओं का बाजार गर्म हो गया। लोग पुलिस पर तरह-तहर के आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 11:25 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 11:25 AM (IST)
हमीरपुर में दुष्कर्म के आरोपित ने थाने की हवालात में कर ली आत्महत्या, शर्ट का बनाया था फंदा
घंडुआ गांव निवासी संजय को बीती रात छेडख़ानी करने के आरोप में पकड़ कर थाने लगाया गया था

हमीरपुर, जेएनएन। हमीरपुर में थाने में ही नाबालिग के साथ एक दुष्कर्म के आरोपित ने अपनी जान दे दी। जहां पर उसने अपनी ही शर्ट का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब सुबह पहरेदार आया तो उसे घटना की जानकारी मिली। इससे पूरे पुलिस महकमे में हलचल मच गई। अधिकारियों के तो हाथ पांव फूल गए। इसकी जानकारी फैलते ही आसपास चर्चांओं का बाजार गर्म हो गया। लोग पुलिस पर तरह-तहर के आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

थाना प्रथारी ऋषि देव ने बताया कि महोबा के थाना खन्ना के घंडुआ गांव निवासी 22 वर्षीय संजय को बीती रात छेडख़ानी करने के आरोप में पकड़ कर थाने लगाया गया था। इसके बाद देर रात उसे हवालात में बंद कर दिया गया। सुबह जब पहरेदार ने हवालात में झांक कर देखा तो संजय ने अपनी शर्ट का फंदा बनाकर फांसी पर लटक रहा है। इसकी जानकारी तत्काल स्टाफ को दी गई। आनन-फानन में मौदहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद पुलिस उसे लेकर निकली लेकिन बीच रास्ते में ही संजय ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के स्वजन को सूचना दे दी गई है। वहीं इस मामले की जांच एएसपी अनूप कुमार को सौंपी गई है। 

chat bot
आपका साथी