ई-रिक्शा चालकों की अराजकता से बढ़ गई दुर्घटनाएं, नियमों अनदेखी कर चला रहे वाहन

यातायात नियमों का इनसे कोई वास्ता नहीं है। ई रिक्शा चालक आगे चल रहे राहगीरों को अकसर टक्कर मार देते हैं। राहगीर जब इसका विरोध करते हैं तो वे अभद्रता करने लगते हैं। लोगों के साथ मारपीट से भी नहीं चूकते।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 06:10 AM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 06:10 AM (IST)
ई-रिक्शा चालकों की अराजकता से बढ़ गई दुर्घटनाएं, नियमों अनदेखी कर चला रहे वाहन
लोगों ने राहगीरों को किसी तरह बचाया है

कानपुर, जेएनएन। ई रिक्शा चालकों की अराजकता से आम लोगों की मुश्किले बढ़ गई हैं। चालक नियमों धज्जियां उड़ाकर ई रिक्शों का संचालन कर रहे हैं। आड़े-तिरछे ई रिक्शा चलाने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। टक्कर मारने पर राहगीर जब इसका विरोध करते हैं तो ई रिक्शा चालन मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। घनी आबादी वाले इलाकों में इनकी वजह से सुबह से शाम तक जाम लगा रहता है। पुलिस भी ई रिक्शा चालकों की अराजगता पर कोई कार्रवाई नहीं करती है। न ही इनके खिलाफ कभी अभियान चलाया जाता है।

घनी आबादी वाले तलाक महल, बेकनगंज, चमनगंज, रूपम चौराहा आदि इलाकों में लोग ई रिक्शा चालकों से परेशान हैं। इनकी वजह से जहां हर दिन जाम लगता है वहीं कोई न कोई चुटहिल भी हो रहा है। इनकी अराजकता पर लगाम नहीं लग रही है। घनी आबादी वाले इन इलाकों में ई रिक्शा चालकों किसी का खौफ नहीं हैं। वे गलत साइड से ई रिक्शा निकालने से भी नहीं चूकते हैं। अधिकांश ई रिक्शा चालक बिना मास्क के सवारियां ढो रहे हैं। यातायात नियमों का इनसे कोई वास्ता नहीं है। ई रिक्शा चालक आगे चल रहे राहगीरों को अकसर टक्कर मार देते हैं। राहगीर जब इसका विरोध करते हैं तो वे अभद्रता करने लगते हैं। लोगों के साथ मारपीट से भी नहीं चूकते। बेकनगंज मे इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों ने राहगीरों को किसी तरह बचाया है। 

chat bot
आपका साथी