औरैया: यमुना में नहाने के लिए पहुंची चार किशोरियां डूबीं, गोताखोरों को मिले तीन शव

घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। आनन-फानन में गांव के ही गोताखोर नदी में उनकी तलाश करने लगे। सूचना पर अजीतमल सीओ प्रदीप कुमार व थाना निरीक्षक नवीन कुमार मौके पर पहुंचे।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 08:04 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 08:04 PM (IST)
औरैया: यमुना में नहाने के लिए पहुंची चार किशोरियां डूबीं, गोताखोरों को मिले तीन शव
बेटियों के डूबने की बात सुनकर चिंता में बैठे स्वजन।

औरैया, जेएनएन। अयाना थाना ग्राम फरिहा में मंगलवार देर शाम नहाने गई चार किशोरी यमुना नदी में डूब गईं। उनके साथ नहा रही किशोरी ने ग्रामीणों को सूचना दी। तेज बहाव के कारण चारों किशोरी दूर तक चली गई। सूचना पहुंची पुलिस ने आनन-फानन गोताखोरों को बुलाया, उनकी तलाश की जारी है। देर शाम तक गोताखोरों को तीन किशोरियों के शव मिल गए। जबकि एक की तलाश अब भी जारी है। यमुना में डूबी किशोरियां फरिहा गांव में तिलकोत्सव समारोह में शामिल होने आई थीं।

इस तरह हुआ हादसा: ग्राम फरिहा निवासी सुरेश कुमार के पुत्र दीपक का सोमवार को तिलकोत्सव कार्यक्रम था। इसमें उनके रिश्तेदारी भी शामिल होने आए। मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे इटावा जिले के कुसगवां गांव निवासी प्रियंका पुत्री मान सिंह अहेरीपुर गांव निवासी चचेरी बहन कीर्ति पुत्री अशोक कुमार, आकांक्षा पुत्री सुशील कुमार, कल्पना पुत्री स्व. रमेशचंद्र व तनु पुत्री जितेंद्र कुमार गांव किनारे यमुना नदी में नहाने गई हुई थी। तेज बहाव होने के कारण कीर्ति, आकांक्षा, कल्पना व तनु नदी में डूब गईं। जबकि प्रियंका तेज बहाव के कारण नदी किनारे आ गई। चारों किशोरियों के डूबने की बात प्रियंका ने रोते-रोते गांव पहुंचकर स्वजन को बताई। 

अब तक एक शव मिला: घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। आनन-फानन में गांव के ही गोताखोर नदी में उनकी तलाश करने लगे। सूचना पर अजीतमल सीओ प्रदीप कुमार व थाना निरीक्षक नवीन कुमार मौके पर पहुंचे। बताया गया कि तनु, कीर्ति, आकांक्षा का शव मिल गया है जबकि कल्पना की तलाश जारी है। घटना की सूचना के बाद क्षेत्र के अधिकाधिक लोग मौके पर हैं। सीओ प्रदीप कुमार का कहना है कि नदी में पानी का बहाव तेज है। जिस कारण दिक्कतें आ रही हैं। 

chat bot
आपका साथी