कानपुर स्थित सचेंडी हाईवे पर बाइक सवार दोस्त हादसे का हुए शिकार, ट्रक की टक्कर से गई जान

पनकी थाना क्षेत्र के नुनियन पुरवा निवासी 50 वर्षीय अनिल कुमार गुरुवार को मोहल्ले में रहने वाले 35 वर्षीय फूलचंद्र के साथ कानपुर देहात के गजनेर निवासी अपने साडू के घर खिचड़ी की दावत में गए थे। देर रात वहां से दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 04:25 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 04:25 PM (IST)
कानपुर स्थित सचेंडी हाईवे पर बाइक सवार दोस्त हादसे का हुए शिकार, ट्रक की टक्कर से गई जान
कानपुर में हुए हादसे की सांकेतिक तस्वीर।

कानपुर, जेएनएन। सचेंडी हाइवे पर किसान नगर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो मजदूरों को टक्कर मार दी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। 

पनकी थाना क्षेत्र के नुनियन पुरवा निवासी 50 वर्षीय अनिल कुमार गुरुवार को मोहल्ले में रहने वाले 35 वर्षीय फूलचंद्र के साथ कानपुर देहात के गजनेर निवासी अपने साडू के घर खिचड़ी की दावत में गए थे। देर रात वहां से दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। जैसे ही दोनों किसान नगर के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिन्हें पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से हैलट अस्पताल भेजा। इलाज के दौरान शुक्रवार तड़के अनिल और फूलचंद्र दोनों की मौत हो गई।

अनिल के ममेरे भाई संतोष ने बताया कि अनिल के परिवार में केवल एक बेटा दीपक है। उनकी पत्नी कमला की कुछ वर्ष पहले कैंसर की बीमारी से और छोटे बेटे राज कि दो माह पूर्व लोडर पलटने से मौत हो गई थी। वहीं परिवार का एकमात्र सहारा थे। जबकि फूल सिंह के परिवार में उनके वृद्ध पिता, मां राज रानी, दो भाई और एक बहन है।

chat bot
आपका साथी