कन्नौज में हादसा, टायर फटने से कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, महिला की मौत

मुंबई ईस्ट निवासी 28 वर्षीय सुशील मौर्य नर्सिंग होम संचालक हैं। वह कार से फर्रुखाबाद रिश्तेदारी में जा रहे थे। कार में उनकी 60 वर्षीय मां उर्मिला भी थीं। मंगलवार सुबह आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार का अगला टायर फट गया और हादसा हुआ।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 11:16 AM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 11:16 AM (IST)
कन्नौज में हादसा, टायर फटने से कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, महिला की मौत
लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दुर्घटनाग्रस्त हालत में कार।

कन्नौज, जागरण संवाददाता। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कार का अगला टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में नर्सिंग होम संचालक की मां की मौत हो गई। जबकि वह घायल हो गए। उन्हें तिर्वा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। 

मुंबई ईस्ट निवासी 28 वर्षीय सुशील मौर्य नर्सिंग होम संचालक हैं। वह कार से फर्रुखाबाद रिश्तेदारी में जा रहे थे। कार में उनकी 60 वर्षीय मां उर्मिला भी थीं। मंगलवार सुबह करीब 9:15 बजे आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ठठिया थाना क्षेत्र में कार का अगला टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। सुशील की मां दरवाजा खुलने से सड़क पर जा गिरी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुशील घायल हो गए।  यूपीडा कर्मियों ने उन्हें मेडिकल कालेज भेजा। सुशील का फर्रुखाबाद में भी नर्सिंग होम है।

chat bot
आपका साथी