हमीरपुर: हाइवे पर आमने-सामने भिडंत के बाद घर में घुसा डंपर, महिला समेत दो घायल, लगा भीषण जाम

शनिवार को सुमेरपुर थानाक्षेत्र में हाईवे पर नारायनपुर गांव में दो डंपर आमने-सामने टकरा गए। जिससे एक डंपर नाला पार कर घर में घुस गया। जिससे घर में लेटी एक महिला घायल हो गई। वहीं डंपर चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 01:28 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 01:28 PM (IST)
हमीरपुर: हाइवे पर आमने-सामने भिडंत के बाद घर में घुसा डंपर, महिला समेत दो घायल, लगा भीषण जाम
हाइवे पर दुर्घटना के बाद लोगों की लगी भीड़ व क्षतिग्रस्त खड़े डंपर।

हमीरपुर, जागरण संवाददाता।  सुमेरपुर थानाक्षेत्र में हाईवे पर नारायनपुर गांव के पास दो डंपर आपस में टकरा गए। इसदौरान एक डंपर नाला तोड़ते हुए एक घर में जा घुसा। जिससे घर में लेटी एक महिला घायल हो गई। वहीं, हाइवे पर हुई इस घटना के बाद वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत की। 

शनिवार को सुमेरपुर थानाक्षेत्र में हाईवे पर नारायनपुर गांव में दो डंपर आमने-सामने टकरा गए। जिससे एक डंपर नाला पार कर घर में घुस गया। जिससे घर में लेटी एक महिला घायल हो गई। वहीं डंपर चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को कस्बा स्थित सीएचसी में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। हाइवे पर हुई घटना के चलते लंबा जाम लग गया। हाइवे पर करीब तीन घंटे आवागमन ठप्प रहा। लोग जहां थे वहीं खड़े रहे, हाइवे पर दोनों ओर हजारों वाहनों की कतारें लग गई। समस्या बढ़ती देख पुलिस ने क्षतिग्रस्त हुए डंपर को हटवा कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।

खड़े डंपर में मारी टक्कर: वहीं हाइवे पर एक और घटना हुई। फैक्टरी एरिया के पास खड़े डंपर में पीछे से आ रहे डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद हाइवे पर अफरा-तफरी  का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि डंपर दिखाई न देने से घटना हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच में जुटी है।

chat bot
आपका साथी