अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग के वोट साधने की तैयारी में आप, जानिए कार्यकर्ताओं ने बनाई कैसी रणनीति

उत्तर में अरविंद कटियार को जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। जबकि दक्षिण क्षेत्र में चिंटू फौजी को जिम्मेदारी है। दोनों ही जिलाध्यक्षों के नियुक्ति से साफ संदेश है कि शहर में पार्टी अल्पसंख्यक और पिछड़़े वर्ग को वोटों को एकजुट कर अपनी ताकत दिखाना चाहती है

By Akash DwivediEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 04:43 PM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 04:43 PM (IST)
अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग के वोट साधने की तैयारी में आप, जानिए कार्यकर्ताओं ने बनाई कैसी रणनीति
दोनों ही जिलाध्यक्षों के नियुक्ति से साफ संदेश है

कानपुर, जेएनएन। आम आदमी पार्टी के शहर में अपनी पैठ बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। पार्टी ने शहर में भाजपा और कांग्रेस की तर्ज पर शहर को दो भागों में बांट दिया है। दक्षिण और उत्तर क्षेत्र दोनों में ही अलग-अलग जिलाध्यक्षों की नियुक्ति हुई है। उत्तर में अरविंद कटियार को जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। जबकि दक्षिण क्षेत्र में चिंटू फौजी को जिम्मेदारी है। दोनों ही जिलाध्यक्षों के नियुक्ति से साफ संदेश है कि शहर में पार्टी अल्पसंख्यक और पिछड़़े वर्ग को वोटों को एकजुट कर अपनी ताकत दिखाना चाहती है। इससे पहले अरविंद कटियार पूरे शहर के अध्यक्ष थे, जबकि चिंटू फौजी कार्यकर्ता।

छह माह पहले पार्टी की कार्यकारिणी की गई थी भंग : छह माह पहले शास्त्री नगर में आयोजित एक सभा में शामिल होने आए राज्यसभा सदस्य व उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने अंदुरूनी घा के चलते पार्टी की कार्यकारिणी को भंग कर दिल्ली के वाजिदपुर सीट से विधायक को जिले का प्रभारी बनाया था।

सबसे पहले भाजपा ने बनाया था दक्षिण जिलाध्यक्ष : सत्तारूढ़ भाजपा ने दक्षिण में अपना जिलाध्यक्ष बनाया था। इसके बाद उसी तर्ज में कांग्रेस ने भी दक्षिण जिलाध्यक्ष और आम आदमी पार्टी ने भी दक्षिण जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की है।

शहर की हर बड़े मामलों में रहती है आप की नजर : शहर की हर बड़े मामले में आम आदमी पार्टी की नजर बनी रहती है। चाहे वह संजीत कांड व सजेती में दुष्कर्म की घटना के बाद हादसे में पीडि़ता की पिता की मौत, सभी प्रदेश सरकार पर हमलावर रहती है।

chat bot
आपका साथी