बिना अनुमति 94 मीटर गहरी खोदी सड़क, केस्को को नोटिस

नगर निगम कार्यालय के पास मोतीझील परिसर में ही केस्को के ठेकेदार ने खोद दी सड़क।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 01:35 AM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 01:35 AM (IST)
बिना अनुमति 94 मीटर गहरी खोदी सड़क, केस्को को नोटिस
बिना अनुमति 94 मीटर गहरी खोदी सड़क, केस्को को नोटिस

जागरण संवाददाता, कानपुर : नगर निगम कार्यालय के पास मोतीझील परिसर में ही केस्को के ठेकेदार ने बिना अनुमति 94 मीटर सड़क खोद डाली। नगर निगम ने इस मामले में केस्को को 33 लाख रुपये का नोटिस दिया है। इसके साथ ही नगर निगम ने बुलडोजर व सामान को अपने कब्जे में कर स्वरूप नगर थाने में ठेकेदार के खिलाफ तहरीर दी है।

बिना अनुमति सड़क खोदने पर कार्यवाही के निर्देश हैं, इसके बाद भी केस्को की लाइन डालने के लिए ठेकेदार ने शनिवार दोपहर केडीए के गेट के ठीक सामने से बुलडोजर लगाकर सड़क खोदनी शुरू की। ठेकेदार बुलडोजर से वहां से स्टाम्प विक्रेताओं की दुकान के सामने से होते हुए सड़क खोदता चला गया। शाम को इसकी जानकारी नगर निगम के मुख्य अभियंता को मिली। उन्होंने नगर निगम की टीम को भेज कर खोदाई को रोका। टीम ने पता किया तो बताया गया कि केस्को की जलकल तक लाइन डालने के लिए खोदाई की जा रही है। सड़क खोदने की अनुमति दिखाने के लिए कहा गया तो उसके बाद अनुमति पत्र नहीं था। इस पर नगर निगम के अधिकारियों ने बुलडोजर व सामान नगर निगम में रखवा लिया। कर्मचारियों ने काट दी गई सड़क की नाप की तो यह करीब 94 मीटर निकली। अधिकारियों ने इसका आंकलन किया तो पाया कि इतनी सड़क काटने पर 6.5 लाख रुपये जमा कराया जाता। इसके बाद नगर निगम की ओर से केस्को को नियमानुसार रोड कटिग की राशि से पांच गुना यानी 33 लाख रुपये का नोटिस दिया गया। साथ ही ठेकेदार के खिलाफ स्वरूप नगर थाने में तहरीर दी गई। नगर निगम के जोन चार के अधिशासी अभियंता यशवीर सिंह के मुताबिक नोटिस दी गई है। इसके अलावा स्वरूप नगर थाने में तहरीर भी दी गई है। बुलडोजर व सामान नगर निगम रखवा लिया गया है।

chat bot
आपका साथी