21 सदस्यों की कार्यकारिणी के लिए 85 प्रत्याशी मैदान में

-बार चुनाव में उम्मीदवारों ने जुलूस निकाल दिखाई ताकत जमकर हुई नारेबाजी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 09:22 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 09:22 PM (IST)
21 सदस्यों की कार्यकारिणी के लिए 85 प्रत्याशी मैदान में
21 सदस्यों की कार्यकारिणी के लिए 85 प्रत्याशी मैदान में

जागरण संवाददाता, कानपुर : बार एसोसिएशन चुनाव में नारेबाजी और हूटिग के बीच नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई। 21 सदस्यों की कार्यकारिणी के लिए हो रहे चुनाव में 85 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नामांकन कराने वालों को नाम वापसी के लिए गुरुवार का समय दिया गया है, जिसके बाद अंतिम सूची जारी होगी। मतदान 17 दिसंबर को होगा।

बार एसोसिएशन चुनाव में नामांकन के लिए दो दिन तय किए गए थे। पहले दिन 44 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे, जबकि दूसरे दिन 41 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। नामांकन से पहले अध्यक्ष व महामंत्री पद के दावेदारों ने जुलूस निकालकर ताकत दिखाई। जुलूस सड़क से होता हुआ देहात न्यायालय परिसर तक गया, जिससे कचहरी रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। बता दें एल्डर्स कमेटी ने बार एसोसिएशन में नोटिस चस्पा कर जुलूस पर प्रतिबंध लगाया था। प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 5733 मतदाता करेंगे।

----

इन्होंने कराया नामांकन

अध्यक्ष : रामेंद्र सिंह कटियार, नरेश चंद्र त्रिपाठी, राम सिंह गौर, प्रमोद कुमार द्विवेदी, अविनाश चंद्र बाजेपई

महामंत्री : प्रशांत कुमार बाजपेई, रामजी दुबे, अनुराग श्रीवास्तव, देवेंद्र कुमार शर्मा, अब्दुल अनीश शाह, राम निवास सिंह, आदित्य कुमार सिंह, पवन कुमार तिवारी, शशांक सिंह कटियार

वरिष्ठ उपाध्यक्ष : अनूप शुक्ला, विश्वनाथ गुप्ता, दीपक शर्मा, अनिल कुमार शुक्ला, विजय शंकर रावत, अश्वनी कुमार आनंद, कुलदीप कुमार सक्सेना, संजीव कुमार दुबे, धीरज त्रिपाठी, कमल किशोर पांडेय

उपाध्यक्ष : सौरभ चंदेल, हेमंत कुमार तिवारी, संजीव कुमार कनौजिया, राजेश कुमार

मंत्री : विनय कुमार तिवारी, बीरेंद्र कुमार पासी, अजय प्रताप सिंह चौहान, कृष्ण कांत तिवारी, शिशिर कुमार पांडेय, रीना कटियार

कोषाध्यक्ष : धर्मेंद्र गौड़, प्रेमशंकर दीक्षित, सुकर्ण सिंह चौहान, विनोद कुमार गुप्ता, नागेश चंद्र त्रिपाठी, कमल कुमार वर्मा, अनीता पांडेय, श्याम कुमार दीक्षित

संयुक्तमंत्री प्रशासन : शेखर सिंह तोमर, विप्लव त्रिपाठी, नरेंद्र कुमार प्रजापति, बृजेश चंद्र त्रिपाठी, भुवन भास्कर तिवारी

संयुक्तमंत्री प्रकाशन : आनंद कुमार, राहुल गुप्ता, जागेंद्र स्वरूप अवस्थी

संयुक्तमंत्री लाइब्रेरी : पंकज दीक्षित, हरीकृष्ण शुक्ला, अजय प्रताप सिंह, अनिल बाबू चौधरी, प्रीती त्रिपाठी, मोहित दुबे

वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य : गायत्री मिश्रा, सुषमा कांजीलाल, कौशल किशोर उपाध्याय, संजय कुमार श्रीवास्तव, सुशील कुमार वर्मा, ऊदल सिंह, ज्ञानेश्वर मिश्रा, प्रमोद सिंह भदौरिया, राकेश कुमार शुक्ला, संतोष कुमार गुप्ता, अंसार अहमद खां, संजय कुमार शुक्ला, जय प्रकाश

कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य : सिद्धार्थ वर्मा, सुधांशु शरद मिश्रा, श्रीकांत पाल, सौरभ सिंह, अंजू सिंह, अरविद यादव, रवींद्र मोहन निगम, मुकेश कुमार सिन्हा, दीपक गुप्ता, दीपक कुमार सैनी, अभय गौड़, विक्रम सिंह, संजीत गौड़, पंकज कुमार साहू, आदित्य कुमार अग्निहोत्री, अभिषेक अवस्थी

chat bot
आपका साथी