750 करोड़ की योजना वर्ष 2023 में पूरे होने की उम्मीद, 22 खेलों में तीन हजार खिलाड़ी लेंगे प्रशिक्षण

एथलेटिक्स ट्रैक और सिंथेटिक ट्रैक के साथ अन्य कई निर्माण कराए जा रहे हैं। लगभग 750 करोड़ रुपये लागत से बनने वाले खेल विश्वविद्यालय में 22 खेलों का अंतरराष्ट्रीय मानक का प्रशिक्षण तीन हजार खिलाडिय़ों को दिया जाएगा। वर्ष 2023 में निर्माण पूरा होने का लक्ष्य है।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 11:51 AM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 11:51 AM (IST)
750 करोड़ की योजना वर्ष 2023 में पूरे होने की उम्मीद, 22 खेलों में तीन हजार खिलाड़ी लेंगे प्रशिक्षण
शहर और ग्रामीण क्षेत्र जल्द ही खेल में ख्याति हासिल करेगा

कानपुर, जेएनएन। खेल और खिलाडिय़ों का केंद्र रहने वाला शहर जल्द ग्रामीण मेधा को पहचान दिलाने में भी बड़ी भूमिका निभाएगा। यहां रूमा में विद्या भारती संगठन ने देश के पहले खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कोरोना के चलते इसके निर्माण कार्य में ब्रेक जरूर लगा, मगर हालात सामान्य होते ही इसने फिर ति पकड़ ली है। इस विश्वविद्यालय में 22 अलग-अलग खेलों में ग्रामीण मेधा उड़ान भरेंगी। पिछले वर्ष फरवरी में विद्या भारती संगठन के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री यतींद्र ने खेल विश्वविद्यालय के लिए भूमि पूजन किया था। विद्या भारती स्पोट्र्स अकादमी के चेयरमैन सौरभ मिश्रा ने बताया कि कोरोना के कारण निर्माण कार्य एक वर्ष पीछे चल रहा। एथलेटिक्स ट्रैक और सिंथेटिक ट्रैक के साथ अन्य कई निर्माण कराए जा रहे हैं। लगभग 750 करोड़ रुपये लागत से बनने वाले खेल विश्वविद्यालय में 22 खेलों का अंतरराष्ट्रीय मानक का प्रशिक्षण तीन हजार खिलाडिय़ों को दिया जाएगा। वर्ष 2023 में निर्माण पूरा होने का लक्ष्य है। विद्या भारती इंटरनेशनल स्पोट्र्स अकादमी के प्रांतीय संयोजक और पूर्व अंतरराष्ट्रीय टेबिल टेनिस खिलाड़ी संजीव पाठक ने कहा कि शहर और ग्रामीण क्षेत्र जल्द ही खेल में ख्याति हासिल करेगा।

इन खेलों का मिलेगा प्रशिक्षण

खेल विश्वविद्यालय में फुटबॉल, हैंडबॉल, टेबल टेनिस, वालीबॉल, बास्केटबॉल, एथलेटिक्स, आर्चरी, हॉकी, बैडमिंटन कोर्ट, कबड्डी व रॉक एडवेंचर खेल।

ये सुविधाएं भी मिलेगी

खेल विश्वविद्यालय में प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के साथ रहने, खाने और फिजियोथेरेपी सेंटर का लाभ मिलेगा। प्रशिक्षण के लिए हर खेल में अंतरराष्ट्रीय मानक के मुताबिक खेल सुविधाएं देने की योजना है।

खेल के केंद्र के रूप में विकसित होगा शहर

शहर में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम ग्रीनपार्क सैकड़ों प्रतिभाओं को निखार मंच तक पहुंचा चुका है। खेल विश्वविद्यालय बन जाने के बाद ग्रामीण परिवेश के खिलाड़ी पहचान हासिल करेंगे। ग्रीनपार्क के साथ खेल विश्वविद्यालय बन जाने से शहर खेल के बड़े केंद्र के रूप में विकसित होगा।

chat bot
आपका साथी