130 बूथों पर 67.49 फीसद मतदान, 625 उम्मीदवारों का भविष्य तय

सदस्य के 312 और प्रधान के एक पद के लिए हुआ मतदान। -14 जून को दिया सदस्य प

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 01:39 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 01:39 AM (IST)
130 बूथों पर 67.49 फीसद मतदान, 625 उम्मीदवारों का भविष्य तय
130 बूथों पर 67.49 फीसद मतदान, 625 उम्मीदवारों का भविष्य तय

सदस्य के 312 और प्रधान के एक पद के लिए हुआ मतदान, 14 जून को दिया सदस्य पदों के लिे होगी मतगणना

जागरण संवाददाता, कानपुर : ग्राम पंचायत सदस्य के 312 पदों और निमिधा गांव के प्रधान पद के लिए शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। 46 हजार मतदाताओं में 67.49 फीसद ने मतदान किया। निमिधा गांव में दो बूथ बनाए गए थे। कुल 130 बूथ पर मतदान हो रहा है। 14 जून को मतों की गिनती होगी। सदस्य के अभी 54 पद खाली रह गए हैं। इन पदों के लिए फिर से अधिसूचना जारी की जाएगी।

निमिधा गांव में मालती देवी ने जीत दर्ज की थी। परिणाम आने के बाद ही वह बीमार हो गईं और बाद में उनका निधन हो गया था। यहां मालती देवी की बहू निधि सचान, आरती देवी समेत छह उम्मीदवार मैदान में हैं। इसी तरह कल्याणपुर के वार्ड 11 के बीडीसी सदस्य की मृत्यु हो गई थी। उनके रिक्त पद पर एक उम्मीदवार मैदान में थे इसलिए वह निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। 14 जून को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। शनिवार को गजना, सुभानपुर मुरादनगर, बरौली, गदनपुर चोरसा, महादेवा, हिलालपुर, स्योढ़ारी, पतारा, जहांगीराबाद, रामसारी, गड़ाथा, रैपुरा, लौकाहा, स्योंदी समेत 113 गांवों में सदस्य पद के लिए मतदान हुआ। सदस्य पद के कुल 619 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव परिणाम आने के बाद सभी प्रधान बहुमत में आ जाएंगे। इसके बाद वे शपथ ग्रहण करेंगे। इन गांवों को 33 सेक्टर में बांटा गया था। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक तिवारी ने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हो रहा है। कहीं किसी विवाद की सूचना नहीं है।

chat bot
आपका साथी