भविष्य निधि कर्मियों को 60 दिनों का बोनस

भविष्य निधि कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। दीपावली केपहले ही कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 07:34 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 07:34 PM (IST)
भविष्य निधि कर्मियों को 60 दिनों का बोनस
भविष्य निधि कर्मियों को 60 दिनों का बोनस

कानपुर: भविष्य निधि कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। दशहरा और दीपावली के पहले ही कर्मियों को 60 दिनों का बोनस मिल जाएगा। गुरुवार को यह जानकारी ऑल इंडिया ईपीएफ स्टाफ फेडरेशन के पूर्व उपाध्यक्ष और सलाहकार राजेश शुक्ला ने दी। उन्होंने बताया कि देशभर में इस बोनस से लगभग 17000 कर्मचारी लाभान्वित होंगे, तो वहीं प्रदेश में यह आंकड़ा 900-950 के बीच होगा। वहीं, कानपुर क्षेत्र में 150 से अधिक कर्मियों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि बोनस का जो फॉर्मूला तय किया गया है, उसके मुताबिक कर्मचारियों को 13781 रुपये तक मिल सकते हैं। उन्होंने शुक्रवार को ही बोनस की राशि जारी होने की उम्मीद भी जताई है। (वि.)

chat bot
आपका साथी