शवदाह गृहो में 51 कोरोना संक्रमित शव जलाए गए

भैरोघाट और भगवतदास घाट विद्युत शवदाह गृहों में 51 कोरोना संक्रमित शवों को जलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 02:09 AM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 02:09 AM (IST)
शवदाह गृहो में 51 कोरोना संक्रमित शव जलाए गए
शवदाह गृहो में 51 कोरोना संक्रमित शव जलाए गए

जेएनएन, कानपुर : भैरोघाट और भगवतदास घाट विद्युत शवदाह गृहों में 51 कोरोना संक्रमित शवों का अंतिम संस्कार किया गया। इसके अलावा श्मशान घाट में भी कम शवों का दाह संस्कार हुआ। भैरोघाट विद्युत शवदाह गृह में 47 शवों में 42 का लकड़ी से व पांच का मशीन से अंतिम संस्कार हुआ। भगवतदास घाट विद्युत शवदाह गृह में चार शवों का दाह संस्कार हुआ। इसके अलावा भैरोघाट में 21, भगवतदास घाट में 15, बिठूर में 36, सिद्धनाथ घाट में 12 और स्वर्गाश्रम में 18 शवों का अंतिम संस्कार हुआ। नगर निगम के पूर्व कर निधारण अधिकारी का कोरोना से निधन, कानपुर : नगर निगम में तैनात रहे कर निर्धारण अधिकारी मुनीश कुमार का कोरोना से शनिवार को निधन हो गया। वर्तमान समय में स्थानीय निकाय निदेशालय लखनऊ में तैनात थे। इसके पहले वह कानपुर में नगर निगम के जोन पांच, छह और दो के जोनल प्रभारी रहे। हादसों में ऑयल मिल कर्मी समेत दो की मौत, कानपुर : पनकी और जूही थानाक्षेत्र में हुए हादसों में शुक्रवार रात एक ऑयल मिल कर्मी और रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी के कर्मचारी की मौत हो गई। पनकी निवासी 27 वर्षीय रवि सिंह कानपुर देहात के रनियां स्थित ऑयल मिल में काम करते थे। स्वजन ने बताया कि शुक्रवार देर रात रवि तिलक नगर से घर लौट रहे थे। भौंती बाईपास के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। रवि की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, जूही थानाक्षेत्र के आनंदपुरी स्थित कृष्णा जनक अपार्टमेंट निवासी 50 वर्षीय संजय गुप्ता की चौथी मंजिल की छत से नीचे गिरने से मौत हो गई। वह रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी में कर्मचारी थे। परिवार में पत्नी कल्पना और दो बेटे हैं। शुक्रवार देर रात खाना खाने के बाद संजय चौथी मंजिल की छत पर टहल रहे थे अचानक उन्हें चक्कर आया और अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़े।

chat bot
आपका साथी