321 ग्राम प्रधानों को मिला बहुमत, निमिधा में निधि बनी प्रधान

ग्राम पंचायत सदस्य के 312 और निमिधा गांव के प्रधान के लिए हुए मतदान के बाद सोमवार को मतों की गणना की गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 02:12 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 02:12 AM (IST)
321 ग्राम प्रधानों को मिला बहुमत, निमिधा में निधि बनी प्रधान
321 ग्राम प्रधानों को मिला बहुमत, निमिधा में निधि बनी प्रधान

जागरण टीम, कानपुर : ग्राम पंचायत सदस्य के 312 और निमिधा गांव के प्रधान के लिए हुए मतदान के बाद सोमवार को मतों की गणना की गई। दोपहर तक सभी सीटों के परिणाम घोषित कर दिए गए। निमिधा गांव में निधि सचान ने प्रधान पद पर जीत दर्ज की है। सदस्य पद के लिए 619 उम्मीदवार मैदान में थे। जिन्हें जीत मिली उनके चेहरे खिल गए और जिनके हिस्से हार आई वे निराश होकर लौट गए। चुनाव नतीजे घोषित होने के साथ ही उन 321 प्रधानों को भी बहुमत मिल गया है जिनके गांव में दो तिहाई सदस्य न होने की वजह से शपथ ग्रहण का कार्य नहीं हो पा रहा था।

निमिधा गांव में हुए प्रधान पद के चुनाव में निधी सचान ने जीत दर्ज की। निधी सचान की सास मालती देवी चुनाव जीत कर प्रधान बनीं थीं, लेकिन परिणाम आने के बाद उनका देहांत हो गया था। इससे यह सीट रिक्त हो गई थी। निधी को कुल 913 वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर पर रहने वाली अनीता देवी को 633 वोट मिले। कुल 1586 वोट पड़े, जिसमें से 29 वोट अवैध घोषित किए गए। इसी तरह ग्राम पंचायत सदस्य पद की बात करें तो सरसौल में 22, कल्याणपुर में सात, बिधनू में 32, बिल्हौर में 33, चौबेपुर में 28, शिवराजपुर में 25, ककवन में आठ, घाटमपुर में 51, पतारा में 41, भीतरगांव में 65 ग्राम पंचायत सदस्यों पदों पर चुनाव हुआ था। सभी ब्लाक मुख्यालयों पर ही मतों की गिनती की गई।

------------------

निगोहा में बराबर मिले मत, लाटरी से हुआ निर्णय

संस, चौबेपुर : विकासखंड के 28 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए हुए उपचुनाव में सोमवार को ब्लॉक परिसर में मतगणना संपन्न हुई। यहां निगोहा गांव के एक वार्ड में दो महिला प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने से लाटरी से निर्णय हुआ। निगोहा गांव के वार्ड संख्या 8 में शशि व उर्मिला ने सदस्य पद के लिए पर्चे भरे थे। यहां दोनों प्रत्याशियों को 32- 32 मत मिले इससे निर्णय में मुश्किलें बढ़ी। बाद में निर्वाचन अधिकारी ने लाटरी से निर्णय कराया। इसमें शशि विजय घोषित हुईं।

chat bot
आपका साथी