कानपुर मंडल में प्लास्टिक से बनेंगी 23 सड़कें, प्रमुख अभियंता की मुहर के बाद शासन में जांच हुई शुरू

डामर की सड़क बनाने में लागत ज्यादा आने के साथ ही बरसात में इन सड़कों पर गड्ढे होते हैं लेकिन यह सड़कें अधिक भार सह सकती हैं। जबकि प्लास्टिक की सड़क पालीथिन और डामर को मिक्स करके बनाई जाती हैं। यह सड़कें ज्यादा भार नहीं सह सकती हैं।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 04:44 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 04:44 PM (IST)
कानपुर मंडल में प्लास्टिक से बनेंगी 23 सड़कें, प्रमुख अभियंता की मुहर के बाद शासन में जांच हुई शुरू
कानपुर में प्लास्टिक से बनने वाली सड़कों की खबर से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो।

कानपुर, जेएनएन। कानपुर मंडल में पीडब्ल्यूडी जल्द ही प्लास्टिक की सड़कों को बनाएगा। इसके लिए 23 दर्जन भर सड़कों के डीपीआर की जांच शासन में शुरू हो गई है। इसे अगले माह स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। पीडब्ल्यूडी कानपुर क्षेत्र से शासन ने ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों को प्लास्टिक से बनाई जाने का प्रस्ताव मांगा था। इसपर अभियंताओं ने सर्वे कर अपनी-अपनी सड़की की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट मुख्य अभियंता को दी थी। मुख्य अभियंता की अंतिम मुहर के बाद मुख्यालय भेज दिया गया। वहां से प्रमुख अभियंता की जांच के बाद अब सभी सड़क की रिपोर्ट शासन चली गई है। वहां जांच शुरू हो गई है। मुख्य अभियंता केसी वर्मा ने बताया कि सड़कों को अगस्त तक स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि चौबेपुर में एक सड़क प्लास्टिक की बनाई भी गई है।

डामर और प्लास्टिक की सड़क में यह है फर्क: डामर की सड़क बनाने में लागत ज्यादा आने के साथ ही बरसात में इन सड़कों पर गड्ढे होते हैं, लेकिन यह सड़कें अधिक भार सह सकती हैं। जबकि प्लास्टिक की सड़क पालीथिन और डामर को मिक्स करके बनाई जाती हैं। यह सड़कें ज्यादा भार नहीं सह सकती हैं। इस वजह से ग्रामीण क्षेत्रों या फिर जिन जगहों पर भारी आवगमन कम हो। वहां यह सड़कें बेहतर चलती हैं। खास बात यह है कि बारिश में यह खराब नहीं होती।

यह सड़कें बनेंगी                        लंबाई             लागत

साढ़ पर्वतखेड़ा से मुसाफा मार्ग 8.67 किमी             80.22 लाख

जीटी मार्ग से घेमऊ खुजरी वाया साम्ही मार्ग 4.81             47.13 लाख

जेके साटो से नकटू मार्ग                        पांच किमी 40.44 लाख कानपुर देहात में बननी हैं दो सड़कें इटावा में बननी हैं 10 सड़कें औरेया में बननी हैं तीन सड़कें कन्नौज में बननी हैं पांच सड़कें फर्रुखाबाद में बननी हैं दो सड़कें

chat bot
आपका साथी