अभी झेलनी होगी यात्रियों को परेशानी, 29 फरवरी तक निरस्त रहेंगी 20 ट्रेनें Kanpur News

कोहरे की वजह से बढ़ाया गया ट्रेनों का निरस्तीकरण कुछ ट्रेनों का परिवर्तित किया गया रूट।

By AbhishekEdited By: Publish:Fri, 24 Jan 2020 02:11 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jan 2020 09:16 AM (IST)
अभी झेलनी होगी यात्रियों को परेशानी, 29 फरवरी तक निरस्त रहेंगी 20 ट्रेनें Kanpur News
अभी झेलनी होगी यात्रियों को परेशानी, 29 फरवरी तक निरस्त रहेंगी 20 ट्रेनें Kanpur News

कानपुर, जेएनएन। कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार बढ़ नहीं पा रही है। यही वजह है कि बीस ट्रेनों का निरस्तीकरण आगे बढ़ा दिया गया है। कुछ ट्रेनों का रूट परिवर्तित किया गया है। यह व्यवस्था 29 फरवरी तक लागू रहेगी।

ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

-ट्रेन संख्या 11106-05, झांसी-कोलकाता-झांसी, प्रथम स्वतन्त्रता सेनानी एक्सप्रेस

-ट्रेन संख्या 12179-80, लखनऊ -आगरा फोर्ट-लखनऊ, इंटरसिटी एक्सप्रेस

-ट्रेन संख्या 12873-74 हटिया-आनंद विहार-हटिया, झारखंड एक्सप्रेस

-ट्रेन संख्या 22857-58 संतरागाची-आनंद विहार-सतंरागाची एक्सप्रेस

-ट्रेन संख्या 14221-22 फैजाबाद-कानपुर-फैजाबाद, अनवरगंज एक्सप्रेस

-ट्रेन संख्या 14218-17 चंडीगढ़-प्रयाग घाट-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस

-ट्रेन संख्या 14006-05 आनंद विहार-सीतामढ़ी-आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस

-ट्रेन संख्या 05305-06 अनवरगंज-फर्रुखाबाद- अनवरगंज

-ट्रेन संख्या 13483-84, 13413-14 फरक्का एक्सप्रेस

-ट्रेन संख्या 15483-84 महानंदा एक्सप्रेस

इन ट्रेनों के फेरे घटाए

-ट्रेन संख्या 11124 ग्वालियर-बरौनी मेल सोमवार व गुरुवार और ट्रेन संख्या 11123 मंगलवार व शुक्रवार को नहीं चलेगी।

-ट्रेन संख्या 22405 भागलपुर-आनंद विहार गरीबरथ एक्सप्रेस गुरुवार और ट्रेन संख्या 22406 बुधवार को नहीं चलेगी।

-ट्रेन संख्या 13007 हावड़ा-श्री गंगानगर से तूफान एक्सप्रेस सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, रविवार और ट्रेन संख्या 13008 बुधवार, शुक्रवार, रविवार, मंगलवार को नहीं चलेगी।

-ट्रेन संख्या 12393 राजेंद्र नगर-नई दिल्ली सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस बुधवार और ट्रेन संख्या 12394 गुरुवार को नहीं चलेगी।

-ट्रेन संख्या 12397 गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस सोमवार और ट्रेन संख्या 12398 मंगलवार को नहीं चलेगी।

-ट्रेन संख्या 12561 जयनगर-नई दिल्ली स्वतन्त्रता सेनानी एक्सप्रेस गुरुवार और ट्रेन संख्या 12562 शुक्रवार को नहीं चलेगी।

-ट्रेन संख्या 13239 पटना-कोटा एक्सप्रेस शुक्रवार और ट्रेन संख्या 13240 शनिवार नहीं चलेगी।

-ट्रेन संख्या 12505 कामाख्या-आनंद विहार नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस बुधवार और ट्रेन संख्या 12506 शुक्रवार को नहीं चलेगी।

-ट्रेन संख्या 15705 कटिहार-दिल्ली चम्पारण हमसफर एक्सप्रेस गुरुवार और ट्रेन संख्या 15706 शुक्रवार को नहीं चलेगी।

-ट्रेन संख्या 12226 दिल्ली-आजमगढ़ कैफियत एक्सप्रेस बुधवार व शनिवार और ट्रेन संख्या 12225 गुरुवार, रविवार को नहीं चलेगी।

-ट्रेन संख्या 12571 गोरखपुर-आनंद विहार बुधवार व शुक्रवार और ट्रेन संख्या 12572 गुरुवार व शनिवार को नहीं चलेंगी।

-ट्रेन संख्या 12595 गोरखपुर-आनंद विहार सोमवार को और ट्रेन संख्या 12596 मंगलवार को नहीं चलेगी।

इनका मार्ग परिवर्तन

ट्रेन संख्या 13237-38-39-40 पटना-कोटा-कोटा एक्सप्रेस 29 फरवरी तक कानपुर-फर्रुखाबाद-कासगंज-मथुरा-अछनेरा -भरतपुर के रास्ते चलेगी।  

chat bot
आपका साथी