पेयजल संकट : पीने के पानी के लिए जूझी 15 लाख जनता

बिजली फॉल्ट के चलते भैरोघाट पंपिंग स्टेशन व गंगा बैराज से पेयजल सप्लाई के लिए कच्चा पानी उपलब्ध नहीं हो पाया। जिससे शनिवार को सुबह शहर में जलापूर्ति ठप रही।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Apr 2019 01:54 AM (IST) Updated:Sun, 28 Apr 2019 01:54 AM (IST)
पेयजल संकट : पीने के पानी के लिए जूझी 15 लाख जनता
पेयजल संकट : पीने के पानी के लिए जूझी 15 लाख जनता

जागरण संवाददाता, कानपुर: बिजली फॉल्ट के चलते भैरोघाट पंपिंग स्टेशन व गंगा बैराज से पेयजल सप्लाई के लिए कच्चा पानी उपलब्ध नहीं हो पाया। जिससे शनिवार को सुबह शहर में जलापूर्ति ठप रही। इससे 15 लाख जनता प्रभावित हुई। पेयजल के लिए लोगों को सुबह से ही हैंडपंपों पर लाइन लगाना पड़ा।

रिवर साइड पावर हाउस में शुक्रवार रात फॉल्ट होने से भैरोघाट व गंगा बैराज की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। जलकल विभाग भैरोघाट पंपिंग स्टेशन से जलापूर्ति के लिए बीस करोड़ लीटर कच्चा पानी ट्रीट के लिए लेता है। इसके अलावा गंगा बैराज से पांच करोड़ लीटर ट्रीट पानी मिलता है। दोनों जगह से जलकल मुख्यालय बेनाझाबर को जलापूर्ति के लिए सुबह ट्रीट पानी नहीं मिला। इसके अलावा लोअर गंगा कैनाल में लीकेज होने से जलकल को यहां से 5 करोड़ लीटर पानी उपलब्ध नहीं हो सका, लेकिन शाम तक इसका लीकेज ठीक कर दिया गया। इससे 28 पंपिंग स्टेशन में होने वाली जलापूर्ति ठप रही। सुबह बिजली आने पर कच्चा पानी मिला। शाम को जलापूर्ति सामान्य हो पाई।

पड़ोसी बने सहारा

सबमर्सिबल पंप जिनके घरों में लगे थे उन्होंने अपने पड़ोसियों को पाइप लगाकर पानी दिया।

पानी का रहा यहां संकट

पीरोड, प्रेमनगर , रामबाग, गुमटी नंबर पांच, चमनगंज, बेकनगंज, दर्शनपुरवा, कौशलपुरी, जवाहर नगर, नेहरू नगर, गांधीनगर, परेड, नई सड़क, हर्षनगर, अशोक नगर, सूटरगंज, परमट, ग्वालटोली, राम कृष्ण नगर, बेनाझाबर, सर्वोदय नगर आदि इलाकों में संकट रहा।

15 - लाख जनता प्रभावित

लीकेज से काकादेव में एक माह से रूकी जलापूर्ति

लीकेज के चलते रानीगंज काकादेव में एक माह से जलापूर्ति रुकी पड़ी है। क्षेत्र के मंजीत शुक्ल, रतन पांडेय, अमित कुशवाहा, संजय राजपूत, हरी लाल कुशवाहा ने बताया कि कई बार शिकायत कर चुके है।

-----------------------

बिजली फॉल्ट के कारण सुबह की जलापूर्ति प्रभावित रही। शाम को सामान्य हो गई है। काकादेव में नगर निगम ने पुलिया निर्माण में लाइन तोड़ दी है। उसको ठीक किया जा रहा है।

- आरबी राजपूत, सचिव, जलकल

chat bot
आपका साथी