चित्रकूट में भाई के साथ पिता को खेत में खाना देने गई किशोरी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, भाई को भी किया घायल

भोजन देने के बाद जब किशोरी लौट रही थी तब हुई वारदात। शाम को घर जा रहे किसान ने नदी के पास अपनी बेटी को मृत अवस्था में देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है।

By Rahul MishraEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 08:54 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 08:54 PM (IST)
चित्रकूट में भाई के साथ पिता को खेत में खाना देने गई किशोरी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, भाई को भी किया घायल
मानिकपुर के कोड़रिया गांव में किशोरी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। प्रतीकात्मक चित्र

चित्रकूट, जेएनएन। मानिकपुर थानाक्षेत्र के कोड़रिया पुरवा मजरा निही में 13 वर्षीय किशोरी की कुल्हाड़ी के हत्या कर दी गई। उसके भाई को भी कुल्हाड़ी के मारकर घायल किया गया है। वह अपने पिता को खाना देने खेत गई थी।

कोड़रिया पुरवा मजरा निही निवासी एक किसान गुरुवार को अपने खेत पर था। दोपहर में उसकी 13 वर्षीय बेटी अपनी बहन के चार साल के बेटे के साथ पिता को खेत में खाना देने गई थी।

बताते हैं कि वह खाना देकर लौट आई थी। जबकि पिता खेत पर काम कर रहा था। शाम को जब पिता खेत से घर लौट रहा था तो रास्ते में नदी के पास उसने बेटी को मृत अवस्था में पड़ा देखा जबकि पास में ही उसका चार साल का नाती घायल पड़ा था।

पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया बच्ची और बच्चे को धारदार हथियार से मारा गया है।  

chat bot
आपका साथी