युवक का शव मिला, पुलिस कर रही जांच

जागरण संवाददाता कन्नौज शहर के मकरंदनगर में रेलवे लाइन के पास एक युवक का शव पड़ा ि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 06:00 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 06:00 PM (IST)
युवक का शव मिला, पुलिस कर रही जांच
युवक का शव मिला, पुलिस कर रही जांच

जागरण संवाददाता, कन्नौज : शहर के मकरंदनगर में रेलवे लाइन के पास एक युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया गया कि युवक नशे का आदी था, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। मौत का कारण जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गुरुवार सुबह मकरंदनगर में एक निजी हास्पिटल के पीछे एक युवक का शव पड़ा था। सुबह उधर से गुजर रहे लोगों ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर प्रभारी निरीक्षक विकास राय पहुंचे और लोगों से जानकारी ली। युवक की शिनाख्त मुहल्ला विशुनपुर टीला निवासी राहुल उर्फ दीपक पुत्र बहादुर सिंह यादव के रूप में हुई। जानकारी पाकर स्वजन भी मौके पर आ गए। स्वजन ने बताया कि राहुल गलत संगत में पड़कर नशे का आदी हो गया था। काफी समझाने और इलाज कराने पर भी कोई सुधार नहीं हुआ। नशे के कारण अक्सर वह घर से गायब रहता था। वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार की शाम को वह नशे की हालत में जीटी रोड के किनारे पड़ा था। लोगों ने डायल 112 पर सूचना दी थी। पुलिस उसके पास पहुंची और पानी के छींटे मारकर होश में लाने का प्रयास किया, मगर वह नशे के कारण उठा और फिर लेट गया। इस पर पुलिस उसे छोड़कर चली गई। सुबह अस्पताल के पीछे उसका शव मिला। प्रभारी निरीक्षक विकास राय ने बताया कि मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी