योग को अपना रहीं विश्व की महाशक्तियां

संवाद सहयोगी छिबरामऊ पुरातन समय से भारत के ऋषि मुनि योग विद्या की मदद से हजारों वर्ष तक ज

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 07:21 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 07:21 PM (IST)
योग को अपना रहीं विश्व की महाशक्तियां
योग को अपना रहीं विश्व की महाशक्तियां

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: पुरातन समय से भारत के ऋषि मुनि योग विद्या की मदद से हजारों वर्ष तक जीवित रहे। उनका शरीर निरोगी रहा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में योग को एक पहचान दिलाई।

सोमवार को यह बात अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हीरालाल वीएन इंटर कालेज के मैदान में पूर्व राज्यमंत्री व विधायक अर्चना पांडेय ने कहीं। कहा की आज पूरी दुनिया योग का लोहा मान रही है। कोरोना काल में योग ने लोगों का जीवन बचाया। विश्व की महाशक्तियां भी योग को अपना रही हैं। इससे पहले कार्यक्रम के संयोजक शैलेंद्र सिंह गौर के साथ मनोज दुबे, रामानंद वर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष आनंद गुप्ता, दिलीप गुप्ता, जितेंद्र दीक्षित, भारतीय किसान यूनियन किसान जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला, पुनीत दुबे, वेद प्रकाश राठौर व उषा उपाध्याय ने योग किया।

पश्चिमी बाईपास के निकट एक निजी रिसोर्ट परिसर में किराना एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता की देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गंगेश्वर नाथ मंदिर परिसर में हिदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष आशू तिवारी व नगर अध्यक्ष विजय चौहान की उपस्थिति में योग किया गया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज परिसर में योग दिवस व संघ संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार की पुण्यतिथि मनाई गई। योगाचार्य रामदुलारे, गायत्री परिवार प्रमुख सूरजभान त्रिपाठी, विद्यालय प्रबंधक संतोष कुमार पांडे व प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह राठौर की उपस्थिति में आसन व प्राणायाम किए गए। तहसील परिसर छिबरामऊ में हिदू युवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष रजनीश दुबे के साथ युवाओं ने योग किए और शरीर को निरोगी बनाया। जल संरक्षण समिति की ओर से बाबा की बगिया में योग शिविर का आयोजन किया गया। गुरु मदनलाल ने सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, कपालभाति, अनुलोम विलोम सहित कई अभ्यास कराए। जल संरक्षण समिति के सचिव आशीष शुक्ला, अनूप शुक्ला व रमन शुक्ला मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी