महिला दो : कोटा चयन प्रक्रिया में धांधली का आरोप

फोटो 5 ----------- जागरण संवाददाता कन्नौज ग्राम तेरारागी में हुई कोटा चयन प्रक्रिया म

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 10:57 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 10:57 PM (IST)
महिला दो : कोटा चयन प्रक्रिया में धांधली का आरोप
महिला दो : कोटा चयन प्रक्रिया में धांधली का आरोप

फोटो : 5

-----------

जागरण संवाददाता, कन्नौज : ग्राम तेरारागी में हुई कोटा चयन प्रक्रिया में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अफसरों पर धांधली का आरोप लगाया है। सोमवार को एकजुट होकर महिलाओं ने डीएम से मिलकर कार्रवाई की मांग की है।जलालाबाद के ग्राम तेरारागी में 26 सितंबर को स्वयं सहायता समूह की महिला को कोटा चयन होना था। इस दौरान तीन समूह की महिलाओं ने भाग लिया था। आरोप-प्रत्यारोप को लेकर महिलाओं में विवाद हो गया था। एक महिला कार्यवाही रजिस्टर लेकर भाग गई थी। इस कारण प्रक्रिया अधूरी रह गई थी। सोमवार को महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंची। वंदना शर्मा कोषाध्यक्ष ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट हरिराम से शिकायत की। बताया कि स्वयं सहायता समूह को प्राथमिकता देना है। प्रस्ताव में ग्राम सदस्य के हस्ताक्षर नहीं हैं। पांच हजार आबादी में सिर्फ 117 लोगों के हस्ताक्षर कराए गए हैं। अधिकारियों की ड्यूटी जलालाबाद में थी, लेकिन गांव आकर जबरन प्रस्ताव कराया। अधिकारियों ने धक्का-मुक्की कर कार्रवाई करने की धमकी दी थी। यदि दुकान का चयन हो गया है तो जांच कर निरस्त किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी