हवा ने बदली दिशा, 0.9 डिग्री गिरा पारा

जागरण संवाददाताकन्नौज हवा की दिशा में परिवर्तन के कारण मौसम में भी लगातार बदलाव हो र

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 11:04 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 11:04 PM (IST)
हवा ने बदली दिशा, 0.9 डिग्री गिरा पारा
हवा ने बदली दिशा, 0.9 डिग्री गिरा पारा

जागरण संवाददाता,कन्नौज : हवा की दिशा में परिवर्तन के कारण मौसम में भी लगातार बदलाव हो रहा है। मौसम का मिजाज बदला तो पारा भी सामान्य से 0.9 डिग्री नीचे चला गया, जिससे सर्दी का प्रकोप बढ़ गया। सुबह आसमान में बादल छाए रहे तो हल्का कोहरा भी छाया रहा।

सर्दी शुरू होते ही लोगों ने गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को न्यूनतम 9.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम था। वहीं, अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री रहा। सुबह पांच बजे तक कोहरे की हल्की धुंध छाई रही। सुबह और शाम की सर्दी होने लगी है। बढ़ी सर्दी ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया है। शहर के मुख्य बाजार, सरायमीरा, गोलकुआं, तहसील के पास गर्म कपड़ों की खरीदारी होने लगी है। सर्दी होते किसानों ने गेंहू की बोआई चालू कर दी है। मौसम विज्ञानियों ने बताया कि इस सप्ताह आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। बारिश होने की संभावना है। हवा की गति 2.5 किमी प्रति घंटा रही। आने वाले दिनों में तापमान और भी नीचे जाने की संभावना है।

-----

दोपहर में हो जाती गर्मी, शाम को सर्दी

हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम होने के कारण दिन के समय दोपहर में गर्मी हो जाती है, जबकि शाम को सर्दी हो जाती है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विनय कुमार शुक्ला ने बताया कि ऐसा मौसम बीमार कर सकता है। इसलिए कपड़ों का विशेष ध्यान रखें। सर्दी-गर्मी होने के कारण उच्च रक्तचाप के रोगियों को सतर्क रहना चाहिए। इस मौसम में शीतल पेय पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए।

-----

पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाओं के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव हो रहा है। तापमान कम होने से गेहूं की फसल को फायदा होगा। विक्षोभ के कारण कोहरा पड़ने की भी संभावना है।

-डॉ. अजय मिश्र, मौसम वैज्ञानिक

chat bot
आपका साथी