हम तौ भइया वो परधान बनईहै जौ सब जातिन की सुनिहै

केके श्रीवास्तव गुरसहायगंज पंचायत चुनाव में मतदान करने के दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहे है

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 04:35 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 06:01 PM (IST)
हम तौ भइया वो परधान बनईहै जौ सब जातिन की सुनिहै
हम तौ भइया वो परधान बनईहै जौ सब जातिन की सुनिहै

केके श्रीवास्तव, गुरसहायगंज:

पंचायत चुनाव में मतदान करने के दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे गांवों में प्रत्याशियों को लेकर चर्चा भी तेज शुरू हो गई है। चर्चा में ग्रामीण प्रत्याशी की छवि और व्यवहार अनुसार मत का प्रयोग करने की बात कह रहे हैं। चैपाल लगाकर विकास कार्यों का आंकलन कर रहे हैं। अपना मत किसको दें यह गहन मंथन इस समय गांवों में हर चौपाल में हो रहा है।

विकास खंड तालग्राम के जीटी रोड किनारे बसे गांव रजलामऊ में चुनाव को लेकर चर्चा चल रही थी। विनोद कुमार बोले, कि जौ परधान हमसबके सुख दुख में साथ देहै वौ गांव को परधान हुईहै। तभी राम निवास बोल उठे, जौ परधान सबरी जातन कौ संग लैके चलै वही हमरा वोट लीहै। गांवन की टूटी फूटी गलियंा कच्ची हैं, अबे तक किसने ध्यान दओ है। बताओ हमे। उनकी बात काटते हुए सर्वेश कुमार बोले, बात तो तुमाही सही है। इन्हें जौ पक्की करावै वही हमार वोट ले। छोटे लाल एक दम से बोल उठे, बहन बिटअन की बारात रूकवै केलै गांव में धरमशाला नहीं है। मन्नी लाल बोले, परधान शराबी, झगडालू न चाही, साफ सुथरी छवि वाला परधान हो, उसे ही चुना जाए। तमाम प्रत्याशी मैदान मा है, अब हमे देखन यो है कि कौन सो प्रत्याशी खरा है, लालच, प्रलोभन मा इस बार नाही फंसिबेक है। अवनीश कुमार सहमति जताते हुए बोले, बात सही कही। हम हर बार धोखा खाए जात हैं, इस बार अइसो नाहीं हुइहै। युवा, जागरूक और अच्छी छवि वाले को चुनो जाए इस बार, ताकि हमाई बात अफसरन तक पहुंचाए सके। नंदराम बोले, गांव में पीवै को पानी और गरीबन को रहबे केलै छत की सुविधा भी हो, ये बात प्रधान की प्राथमिकता में होन चाहिए। दो घंटे तक चली इस बहस में अच्छी छवि वाले काो चुनने पर सभी ने सहमति जताई।

--------

ग्राम सभा पर एक नजर

ग्राम सभा-रजलामऊ

कुल आबादी-5150

वोटर-2445

chat bot
आपका साथी